मंदबुद्धि किशोरी से हैवानियत, बाद में पुलिस ने किया हैरान कर देने वाला काम
मंदबुद्धि किशोरी को 100 रुपये का झांसा देकर ऑटो से अपहरण कर आरोपितों ने दुराचार किया। परिजनों ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। लेकिन पुलिस वालों की हिरासत से आरोपित भाग निकले।
पानीपत, जेएनएन। तहसील कैंप में मंदबुद्धि किशोरी को 100 रुपये का झांसा देकर दो युवकों ने ऑटो से अपहरण कर लिया। उनमें से एक ने उससे दुराचार किया। पीडि़ता के परिजनों ने दोनों आरोपितों को पकड़कर पुलिस को सौंपा था, लेकिन वे पुलिस चौकी की खिड़की उखाड़कर हिरासत से भाग गए। एसपी ने मामले की जांच डीएसपी सिटी को सौंपी है।
तहसील कैंप निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि उसकी 14 वर्षीय बेटी मानसिक रूप से परेशान है। 11 दिसंबर शाम 4:45 बजे बेटी पड़ोस में दुकान पर सामान लेने जा रही थी। तभी दो युवकों ने 100 रुपये का झांसा देकर ऑटो में अपहरण कर लिया। तहसील कैंप चौकी पुलिस ने मामला दर्ज किया।
आरोपित घर तक छोडऩे आए
13 दिसंबर को आरोपित उसे घर के बाहर छोडऩे आए तो बेटी ने शोर मचा दिया। उसने पड़ोसियों के साथ मिलकर दोनों युवकोंं को पकड़ लिया था और 1091 पर कॉल कर दी। तहसील कैंप चौकी पुलिस उन्हें अपने साथ ले गई। बेटी ने बताया कि आरोपितों ने उसे एक कमरे में बंधक बनाकर रखा था।
चाचा से पुलिसकर्मी बोले-फिर आरोपितों को ढूढ़ कर लाओ
पीडि़ता के चाचा ने बताया कि 14 दिसंबर को वह चौकी गया तो उसे पुलिसकर्मी ने बताया कि आरोपित खिड़की तोड़कर भाग गए। पुलिसकर्मी ने उसे ही आरोपितों को ढूंढने को कहा। वह सलारजंग गेट तक भी गया, लेकिन आरोपितों का सुराग नहीं मिला। अब पुलिसकर्मी कह रहे हैं कि किसी आरोपित को हिरासत नहीं पकड़ा था।
पीडि़ता की बाल कल्याण समिति ने काउंसिलिंग की
जिला बाल कल्याण समिति की सदस्य किरण मलिक ने बताया कि किशोरी की काउंसिलिंग की है। किशोरी के साथ सामूहिक दुराचार किया गया है। पीडि़ता को परिजनों को सौंप दिया गया है।
चौकी के चक्कर लगा रहा हूं, मिली दुत्कार
पीडि़त किशोरी के चाचा ने कहा कि बेटी के साथ ज्यादती होने से परिवार आहत है। पुलिस के असंवेदनशील रवैये ने उन्हें ज्यादा दुखी किया है। वह आरोपितों का पता लगाने के लिए तहसील कैंप चौकी के चक्कर लगा है। पुलिसकर्मी सुनवाई करने की बजाय उसे ही दुत्कार रहे हैं।
चुनाव ड्यूटी की वजह से नहीं था स्टाफ
एसपी सुमित कुमार ने बताया कि किशोरी के अपहरण का मामला दर्ज है। अब इसमें पोक्सो एक्ट व दुराचार की धारा भी जोड़ दी गई है। चुनाव ड्यूटी की वजह से चौकी में स्टाफ नहीं था। इसलिए आरोपित चौकी से भागे हैं। जल्द ही उनको गिरफ्तार किया जाएगा। डीएसपी सिटी सतीश कुमार गौतम को जांच सौंप दी गई है। लापरवाही करने वाले पुलिसकर्मी पर कार्रवाई की जाएगी।