प्रेरणा देती है पीएम नरेंद्र मोदी पर बनी फिल्म
ढाई घंटे की इस फिल्म में मोदी का रोल विवेक ओबराय ने निभाया है। देश में नई सरकार के गठन से पहले बीते शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आ रही है।
जागरण संवाददाता, पानीपत : लोकसभा चुनाव की मतगणना पूरी होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर के जीवन पर आधारित फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई। शनिवार को इस फिल्म को देखने के लिए दर्शकों की अच्छी खासी उपस्थिति रही। जीवन में चुनौतियों का कैसे मुकाबला किया वो इस फिल्म में दिखाया गया है। घर से बाहर, प्रांतीय संगठन और अब देश के प्रधानमंत्री के रूप में मिली जिम्मेवारी को कैसे संभाला जाए वो इस फिल्म में मनोरंजक तरीके से है। ढाई घंटे की इस फिल्म में मोदी का रोल विवेक ओबराय ने निभाया है। देश में नई सरकार के गठन से पहले बीते शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई यह फिल्म दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। चुनौतियों से मुकाबला करने की सीख
अरविन्द शर्मा बेटे अर्श और पत्नी शैली के साथ करनाल के न्यू पीवीआर में सिनेमा देखा। अरविन्द ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी पर आधारित यह फिल्म दर्शकों को प्रेरणा देती है। जीवन में अनेक तरह की चुनौतियों से कैसे मुकाबला किया जाए यह सिनेमा में दिखाया गया है। मनोरंजन से भरपूर है फिल्म
कच्चा कैंप निवासी दीपक ग्रोवर पत्नी श्वेता को लेकर मॉल में शुक्रवार शाम 5:30 बजे फिल्म देखने पहुंचे। पहले से पता था कि पीएम मोदी फिल्म लगी है। दीपक ने बताया कि विवेक ओबाराय ने पीएम का सही रोल निभाया है। फिल्म मनोरंजन से भरपूर है। मोदी का संघर्ष है इस फिल्म में
न्यू हाउसिग बोर्ड कॉलोनी निवासी यदुकुल भूषण भी धर्मपत्नी सरोज के साथ सेक्टर 25 मॉल स्थित पीवीआर में सिनेमा देख कर बाहर निकले। उन्होंने बताया कि फिल्म युवाओं के लिए प्रेरणादायी है। पीएम मोदी ने कैसे जीवन में संघर्ष किया वो इस फिल्म में दिखाया गया है। शहरवासियों को यह फिल्म देखनी चाहिए। मैं मोदी का फैन हूं।