Move to Jagran APP

सहारनपुर पहुंची पुलिस, लेकिन घर नहीं मिली संजीव की मां

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : हिसार के बरवाला विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक रेलूराम पूनिया सहित उनक

By JagranEdited By: Published: Mon, 18 Jun 2018 10:43 AM (IST)Updated: Mon, 18 Jun 2018 10:43 AM (IST)
सहारनपुर पहुंची पुलिस, लेकिन घर नहीं मिली संजीव की मां
सहारनपुर पहुंची पुलिस, लेकिन घर नहीं मिली संजीव की मां

जागरण संवाददाता, यमुनानगर : हिसार के बरवाला विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक रेलूराम पूनिया सहित उनके परिवार की हत्या करने वाले संजीव की मां राजबीरी देवी से पूछताछ करने पुलिस शनिवार को सहारनपुर में उसके घर पर गई। लेकिन पुलिस को घर पर राजबीरी देवी नहीं मिली। इसके अलावा भी बिलास पुर थाने की पुलिस ने चंडीगढ़ सहित दो-तीन अन्य जगहों पर भी छापे मारे, लेकिन संजीव का पता नहीं चला।

loksabha election banner

रेलूराम पूनिया और उनके परिवार की हत्या में दोषी उनका दामाद संजीव कुरुक्षेत्र में उम्रकैद की सजा भुगत रहा था। वह पैरोल पर छूटा था और उसे 31 मई को जेल पहुंचना था, लेकिन फरार हो गया। रेलूराम की बेटी सोनिया भी संजीव के साथ हत्याकांड में शामिल थी। वह भी कुरुक्षेत्र जेल में बंद है। संजीव के फरार होने से उन 12 अभियुक्तों का टेंशन भी बढ़ गया है जो पिछले कुछ दिनों से पैरोल पर जेल से बाहर आए हैं। ये सभी यमुनानगर के रहने वाले हैं। मुख्यालय से आदेश आए हैं कि जो लोग पेरोल पर आए हुए हैं पर उन पर नजर रखी जाए। इनके भी फरार होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। इसकेबाद पुलिस ने ऐसे लोगों को संबंधित थाने में हाजिरी लगाने को कहा है ताकि यह पता रहे कि वे यहीं हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.