Move to Jagran APP

मनोज तिवारी का नाम काम न आया, भीड़ नहीं जुटी तो सभा रद

भाजपा के प्रचारक सांसद मनोज तिवारी को पानीपत में आना था भाजपा का प्रचार करने। सभा स्‍थल पर लोग ही नहीं पहुंचे। बाद में पार्टी ने कहा कि मौसम खराब होने की वजह से नहीं पहुंचे।

By Ravi DhawanEdited By: Published: Sat, 15 Dec 2018 12:31 PM (IST)Updated: Sun, 16 Dec 2018 12:40 PM (IST)
मनोज तिवारी का नाम काम न आया, भीड़ नहीं जुटी तो सभा रद
मनोज तिवारी का नाम काम न आया, भीड़ नहीं जुटी तो सभा रद

पानीपत, जेएनएन। भाजपा के स्टार प्रचारक मनोज तिवारी के न आने से चुनावी सभा रद कर दी गई। चुनाव प्रचार खत्म होने की समय सीमा से एक घंटे पहले ही टेंट उखाड़ दिया गया। सभा स्थल पर मौजूद 700-800 पूर्वांचलवासी अपने चहेते स्टार की एक झलक पाए बिना लौट गए।

loksabha election banner

मेयर के चुनाव में पूर्वांचल के 15000 वोटरों को लुभाने के लिए भाजपा की तरफ से स्टार प्रचारक मनोज तिवारी को पानीपत बुलाने का कार्यक्रम आनन-फानन बनाया गया। सेक्टर 25 स्थित कॉमर्शियल ग्राउंड में सभा स्थल तय होने के बाद बीते बृहस्पतिवार को रात 12 बजे मंच तैयार कर दिया गया। भाजपा पदाधिकारियों ने दोपहर एक बजे उनके आने की संभावना जताई। जिलाध्यक्ष प्रमोद विज सुबह 10:30 बजे से ही सभा स्थल पर डटे रहे।

manoj tiwari

तिवारी के लिए मजदूर बुलाए
इस दौरान वह वीडियो कॉलिंग से मंच सजने की सूचना संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों को देते रहे। कुछ देर बाद प्रदेश महासचिव संजय भाटिया भी वहां पहुंच गए। दशकों से उपेक्षित पूर्वांचलवासियों की भीड़ दोपहर 12 बजे तक भी नहीं जुट सकी। समिति के पदाधिकारियों ने जल्दबाजी में फैक्ट्री से वर्करों को बुलाया गया। ऑटो उपलब्ध न होने से दोपहर 2 बजे तक बमुश्किल 500-600 वर्कर ही सभा स्थल पर आ सके। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता, उपाध्यक्ष सुनील सोनी और देवेंद्र दत्ता सहित कई पदाधिकारी भी पहुंचे। चुनाव प्रचार का अंतिम दिन होने से शाम 5 बजे के बाद कार्यक्रम संभव नहीं था। 

भोजपुरी गायकों ने बांधा समां
बिहार के छपरा जिले से आए भोजपुरी गायक भोला पांडेय, पूजा तिवारी और निशा ने दोपहर 12 बजे से मंच पर प्रस्तुति दी। दोपहर 2:30 बजे तक सभा होनी थी। तीन बजे के बाद कलाकारों ने गाना बंद कर दिया तो दर्शक उठ कर जाने लगे। 

मौसम हो गया था खराब
भाजपा के चुनाव प्रभारी अजय गौड़ ने बताया कि दिल्ली में खराब मौसम से स्टार प्रचारक मनोज तिवारी के हेलीकॉप्टर उडऩे की अनुमति देरी से मिली। वहां से सीधे वो अपने पहले से निर्धारित कार्यक्रम यमुनानगर पहुंचे। पानीपत पहुचने में देरी होने से कार्यक्रम रद करना पड़ा। लोगों ने भोजपुरी गीतों का आनंद लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.