Move to Jagran APP

नदी बचेगी तो देश बचेगा: गोविदाचार्य

राष्ट्रीय स्वाभिमान आंदोलन के तत्वावधान में शुक्रवार को अपोलो स्कूल में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। नदी संवाद पर चर्चा की गई। मुख्यातिथि भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव केएन गोविदाचार्य ने बच्चों को संबोधित किया।

By JagranEdited By: Published: Fri, 27 May 2022 08:44 PM (IST)Updated: Fri, 27 May 2022 08:44 PM (IST)
नदी बचेगी तो देश बचेगा: गोविदाचार्य

जागरण संवाददाता, समालखा : राष्ट्रीय स्वाभिमान आंदोलन के तत्वावधान में शुक्रवार को अपोलो स्कूल में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। नदी संवाद पर चर्चा की गई। मुख्यातिथि भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव केएन गोविदाचार्य ने बच्चों को संबोधित किया।

loksabha election banner

श्री गोविन्दाचार्य ने कहा हमें देश बचाना है तो नदियों को बचाना होगा। जल, जंगल, जमीन, हवा, पहाड़ आदि हमारी धरोहर हैं। इसे संजोना हमारा कर्तव्य। उन्होंने कहा कि दुनिया में सर्वाधिक प्राकृतिक संपदाएं भारत के पास है, लेकिन हम इस पर ध्यान नहीं दे पा रहे। कार्यक्रम के संयोजक जीवकांत झा ने बताया कि गोविदाचार्य ने पहले गंगा, यमुना व नर्मदा नदियों की यात्रा उनके उद्गम स लेकर समुद्र तक की। प्रधानाचार्या रजनी शर्मा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर स्वाभिमान आंदोलन के एके तिवारी, विवेक त्यागी, एसके चौधरी, तपन झा, रमेश खुराना, एडवोकेट प्रदीप शर्मा, एडवोकेट राकेश बतरा, समाज सेवी सत्यवीर गुप्ता, सुरेंद्र हल्दाना आदि मौजूद रहे। शिक्षिका रश्मि पराशर ने मंच संचालन किया। दिल्ली की गुंजन झा की टीम ने सुंदर भजनों के माध्यम से नदी बचाने का संदेश दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.