Move to Jagran APP

पानीपत में बंदरों का आतंक, फोन उठाया, महिला के कंधे पर बैठा और काटकर भागा

पानीपत के पॉश एरिया में बंदरों का झुंड बढ़ता जा रहा। एक दिन पहले सेक्‍टर 13-17 में हमला किया दूसरे दिन सेक्‍टर 11 में मकान में घुसे। इसके बाद महिला का कान काट लिया।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Sat, 29 Aug 2020 03:52 PM (IST)Updated: Sat, 29 Aug 2020 03:52 PM (IST)
पानीपत में बंदरों का आतंक, फोन उठाया, महिला के कंधे पर बैठा और काटकर भागा
पानीपत में बंदरों का आतंक, फोन उठाया, महिला के कंधे पर बैठा और काटकर भागा

पानीपत, जेएनएन। पानीपत में बंदरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। पॉश एरिया में बंदर ज्‍यादा हमलावर हो रहे हैं। एक दिन पहले सेक्‍टर 13-17 में बंदर हमलावर हुए तो अब सेक्‍टर 11 में एक महिला को शिकार बनाया। घायल महिला को अस्पताल में ले जाया गया। 

loksabha election banner

सेक्टर 11 में सुबह प्रदीप घर में अंदर जा रही थी। उनके पीछे -पीछे बंदर घर के अंदर घुस गया। बलवान सिंह के कमरे में पहुंच कर बंदर ने मोबाइल फोन उठा लिया। प्रदीप फोन छुड़वाने लगी तो बंदर उनके कंधे पर बैठ गया। बंदर ने महिला के कान को काट खाया। चिल्लाने पर परिवार के लोग दौड़े आए। 

बलवान सिंह अपने परिवार के साथ हाउस नंबर 483 सेक्टर 11 में रहते हैं। सेक्टर 11 में झुंड के झुंड में बंदर रहते हैं। घरों से अकेले महिला, बच्चे निकल नहीं पा रहे हैं। बलवान सिंह रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान भी हैं। उन्होंने नगर निगम से बंदरों को पकड़ने के लिए गुहार भी की है, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही। 

लॉकडाउन के बाद नहीं लौटा ठेकेदार 

नगर निगम ने बंदरों को पकड़ने के लिए ठेका छोड़ा था। लॉकडाउन लगने पर बंदर पकड़ने के अभियान को बीच में छोड़ दिया गया। मेयर अवनीत कौर का कहना है कि बंदर पकड़ने के लिए जल्‍द बैठक करेंगे। सेक्‍टरों में पहले अभियान शुरू करेंगे। 

झूला झूलने गए बच्‍चे को बंदर ने काटा 

सेक्टर 13-17 में थाने के पास खूबसूरत पार्क बना है। एक दिन पहले उर्मिला अपने बेटे विशाल, रचित व काश्वी को लेकर पार्क में सैर करने गई। विशाल दौड़ कर झूले की तरफ भाग गया। दो बंदर पेड़ पर बैठे थे। इनमें एक नीचे उतरा और विशाल पर हमला कर दिया। बाएं पांव में एड़ी के पास काट कर गहरा जख्म बना दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.