दस दिन बाद भी देवी सिंह के हत्यारे नहीं पकड़े गए
करनाल शुगर मिल कॉलोनी निवासी देवी सिंह की हत्या मामले में दस दिन बाद भी थाना पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस हत्यारोपी का कोई सुराग नहीं लगा पाई है।
By JagranEdited By: Published: Sat, 26 Sep 2020 07:54 AM (IST)Updated: Sat, 26 Sep 2020 07:54 AM (IST)
जागरण संवाददाता, समालखा : करनाल शुगर मिल कॉलोनी निवासी देवी सिंह की हत्या मामले में दस दिन बाद भी थाना पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस हत्यारोपी का कोई सुराग नहीं लगा पाई है।
गौरतलब है कि 14 सितंबर को खलीला रोड स्थित एक ईंट भट्ठा कंपनी के पीछे मछली पालन वाले तालाब में एक शव मिला था। शव दफनाया गया था। मृतक के शरीर पर अनेक चोट के निशान मिले थे, जो हथियार से किए गए थे। अगले दिन मृतक की पहचान देवी सिंह निवासी शुगर मिल कालोनी करनाल के तौर पर हुई थी। मछली पालन करने वाले संदीप दिवाना के पास ही काम करता था और शनिवार से लापता था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें