Move to Jagran APP

तापमान सामान्य से नीचे रहा, शीत लहर चली

जागरण संवाददाता पानीपत सर्द हवाओं एवं पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में हिमपात के कारण औद्योगिक श

By JagranEdited By: Published: Sun, 22 Nov 2020 08:16 AM (IST)Updated: Sun, 22 Nov 2020 08:16 AM (IST)
तापमान सामान्य से नीचे रहा,  शीत लहर चली
तापमान सामान्य से नीचे रहा, शीत लहर चली

जागरण संवाददाता, पानीपत : सर्द हवाओं एवं पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में हिमपात के कारण औद्योगिक शहर में न्यूनतम तापमान गिरकर नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इस मौसम में अब तक का सबसे कम तापमान है। मौसम विभाग के अनुसार न्यूनतम तापमान सामान्य तीन डिग्री सेल्सियस कम है। पहाड़ी क्षेत्रों में हिमपात के साथ ही सर्द हवा चलनी शुरू हो चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार 16 नवंबर को छोड़कर इस महीने न्यूनतम तापमान सामान्य से दो तीन डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया।

loksabha election banner

बीती रात से ही ठंडक बढ़ गई। दिन में ठंडी हवा चली।। आगामी दिनों में न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 22 नवंबर के बाद एक नया और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत के पहाड़ों पर फिर से दस्तक देने वाला है। अब कड़ाके की सर्दी शुरू होने वाली है।

इस मौसम में पहली बार शीतलहर

मौसम विभाग के अनुसार पहली बार इस मौसम में शीत लहर के आसार हैं। आम तौर पर मैदानी इलाकों में लगातार दो दिन जब तापमान 10 डिग्री सेल्सियस या इससे कम रहता और सामान्य 4.5 डिग्री सेल्सियस कम होत है तब मौसम विभाग शीतलहर की घोषणा करता है। यह मानदंड शुक्रवार को पूरा हो चुकाहै। शनिवार को भी न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस रहा है। पिछले वर्ष इन दिनों न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वर्ष 2018 में 11 डिग्री सेल्सियस, वर्ष 2017 में 8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। सबसे कम तापमान चार डिग्री सेल्सियस 28 नवंबर 1938 में दर्ज किया गया था। मौसम विभाग के अनुसार हिमालय क्षेत्र में बर्फीली हवाओं के चलने से मैदानी इलाके में तापमान में गिरावट आई है। अभी बारिश होने की कोई संभावना नहीं है। अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहा।

23 नवंबर को न्यूनतम तापमान में वृद्धि संभव

ताजा पश्चिमी विक्षोभ 23 नवंबर को आएगा। इससे न्यूनतम तापमान में कुछ बढ़ोतरी होगी।

गर्म कपड़ों के बाजार में गर्माहट

सर्दी बढ़ने के साथ ही गर्म कपड़ों के बाजार में गर्माहट आ गई है। बाजार में कंबल, रजाई, फ्लालेन की चादरों की डिमांड बढ़ गई है। कंबल के भाव भी उछल गए है। 50 रुपये किलो तक की तेजी कंबल में दर्ज की गई है। माल की बाजार में शोर्टेज है। हैंडलूम एसोसिएशन के प्रधान मदन बरेजा ने बताया कि मांग अच्छी निकली है। शार्टेज चल रही है। पालिका बाजार के परमानंद ने बताया कि गर्म कपड़ों सूटिग शर्टिंग की मांग भी अच्छी चल रही है। बच्चों की गर्म कपड़ों की मांग भी निकली है। वैवाहिक सीजन 25 नवंबर से शुरू हो रहे हैं। वैवाहिक मांग भी निकली है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.