Move to Jagran APP

Haryana weather update: अब सताएगी गर्मी, होली पर सामान्य से अधिक रहेगा तापमान

हरियाणा का तापमान इस समय सामान्य से मामूली नीचे है। केंद्रीय मृदा लवणता अनुंसधान संस्थान के मुताबिक आने वाले 24 घंटे में मौसम साफ रहेगा। तापमान में वृद्धि की प्रबल संभावना है। इससे गेहूं की फसल को पकने में मदद मिलेगी।

By Umesh KdhyaniEdited By: Published: Sat, 27 Mar 2021 01:52 PM (IST)Updated: Sat, 27 Mar 2021 01:52 PM (IST)
मौसम विभाग का अनुमान है कि अधिकतम तापमान बढ़कर 34.0 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

करनाल, जेएनएन। अब मौसम पूरी तरह से बदल गया है, मौसम में गर्माहट आ गई है। शनिवार को अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य से मामूली नीचे है। लेकिन यह होली तक यह सामान्य से अधिक होने की पूरी संभावना है। होली का पर्व गर्मी के बीच मनेगा।

loksabha election banner

शनिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 1.0 डिग्री कम 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अधिकतम तापमान सामान्य से 2.0 डिग्री कम 13.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह के समय नमी की मात्रा 71 फीसदी दर्ज की गई। हवा 3.2 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चली। केंद्रीय मृदा लवणता अनुंसधान संस्थान के मुताबिक आने वाले 24 घंटे में मौसम साफ रहेगा। तापमान में वृद्धि की प्रबल संभावना है।

मार्च माह में 34.0 डिग्री तक जा सकता है तापमान

मौसम विभाग का अनुमान है कि अधिकतम तापमान बढ़कर 34.0 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है। ऐसे में संभव है कि गर्मी बढ़ेगी। रात के तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। पिछले कुछ सालों में मार्च माह के तापमान की स्थिति पर गौर किया जाए तो 36.0 डिग्री सेल्सियस तक तापमान गया है। वर्ष 2017 में अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री सेल्सियस, 2018 में 34.0 डिग्री, 2019 में 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ऐसे में संभव है कि इस बार भी 2021 में भी 34.0 डिग्री सेल्सियस तापमान जा सकता है।

इस समय तेज धूप फसल के लिए फायदेमंद

गेहूं की फसल पक रही है। इस समय तेज धूप व शुष्क मौसम की जरूरत है। होली के बाद मौसम और शुष्क हो जाएगा। गर्मी भी बढ़ेगी। इस कारण फसल जल्दी पककर तैयार हो जाएगी। पिछेती गेहूं की किस्म भी जल्दी पककर तैयार हो जाएगी। इधर सरकार की ओर से एक अप्रैल से गेहूं खरीद का निर्णय लिया गया है। अगेती गेहूं यानी अक्टूबर माह में बुआई की गई गेहूं की फसल कटकर एक अप्रैल से मंडियों में आनी शुरू हो जाएगी।

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.