Move to Jagran APP

मौसम ने ली करवट, बारिश, तीन दिन तक छाए रहेंगे बादल Panipat News

पिछले दिनों धूप निकलने से ठंड से राहत मिली थी। अब अचानक मौसम ने करवट बदल ली है। बारिश से ठंड बढ़ गई है।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Mon, 06 Jan 2020 12:06 PM (IST)Updated: Mon, 06 Jan 2020 05:28 PM (IST)
मौसम ने ली करवट, बारिश, तीन दिन तक छाए रहेंगे बादल Panipat News
मौसम ने ली करवट, बारिश, तीन दिन तक छाए रहेंगे बादल Panipat News

पानीपत, जेएनएन। मौसम में अचानक बदलाव नजर आया है। मौसम बदल गया। बादल उमड़े। बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। वहीं पहाड़ी क्षेत्रों में भी ताजा बर्फबारी होने से मैदानी इलाकों में ठंडक बढ़ गई। 

loksabha election banner

सोमवार सुबह से ही ठंडी हवाएं चलने लगीं। करीब छह बजे बारिश शुरू हो गई। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं   मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दो-तीन दिनों में बूंदाबांदी बारिश की उम्मीद है। फिर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। 

31 के बाद मिली थी राहत

31 दिसंबर से धूप खिलने से तीन चार दिनों तक लोगों ने को ठंडक से राहत मिली थी। दिसंबर में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। नए साल पर लोगों को ठंडक से राहत मिली थी। अब अचानक ठिठुरन बढ़ गई। ठंडक अधिक होने के कारण रविवार को लोग घरों में दुबके रहे। पार्कों सहित सार्वजनिक स्थलों पर रौनक कम रही। 

ट्रेन देरी से चल रही 

उत्तर भारत में कई स्थानो पर कोहरा होने के कारण गाडिय़ां देरी से चल रही है। रविवार को 9 गाडिय़ां देरी से आए। रेलवे स्टेशन पर यात्री को घंटों इंतजार करना पड़ा। 

बूंदाबांदी के बाद किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। मौसम में अचानक आए बदलाव से दिन में ठंड बढ़ गई है। किसान रामेश्र्वर, रमेश कुमार, ओमप्रकाश, महेंद्र ङ्क्षसह का कहना है कि इससे जहां गेहूं की फसल को फायदा होगा वहीं दूसरी फसलों के लिए भी वरदान साबित होगी। पूरा दिन धूप के लिए लोग ताकते रहे लेकिन सूर्य देव के दर्शन नहीं हो सके। रविवार रात्रि करीब सात बजे शुरू हुई हलकी बारिश ने खासी ठंडक का अहसास करा दिया। सोमवार को भी पूरा दिन बूंदाबांदी के कारण बढ़ी ठिठुरन से खुले आसमान के नीचे जीवनयापन करने वाले भिक्षुक, साधु व असहाय लोगों की मुसीबतें बढ़ गई है।

 

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.