Move to Jagran APP

Haryana Murder News: कैथल में चुन्नी से किशोर की गला दबाकर हत्या, नाबालिग से दुष्कर्म का था आरोपित

कैथल में चुन्‍नी से किशोर की गला दबाकर हत्‍या कर दी गई। किशोर नाबालिग से दुष्‍कर्म का आरोपित था। एक दिन पहले ही किशोर के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया गया था। नाबालिग लड़की की मौसी व दो भाइयों पर हत्या का केस दर्ज।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Tue, 26 Oct 2021 04:13 PM (IST)Updated: Tue, 26 Oct 2021 04:13 PM (IST)
Haryana Murder News: कैथल में चुन्नी से किशोर की गला दबाकर हत्या, नाबालिग से दुष्कर्म का था आरोपित
कैथल में किशोर की हत्‍या कर दी गई।

कैथल, जागरण संवाददाता। नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में आरोपित किशोर की गला दबा कर हत्या करने का मामला सामने आया है। किशोर के खिलाफ एक दिन पहले ही नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का केस दर्ज करवाया गया था। पुलिस ने मृतक की मौसी की शिकायत पर नाबालिग लड़की की मौसी व दो भाइयों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

loksabha election banner

पुलिस को दी शिकायत में गांव सीवन निवासी महिला ने बताया कि उसकी बहन का 17 वर्षीय लड़का नौवीं कक्षा तक पढ़ा है। माता-पिता की मौत होने के बाद वह सीवन में ही एक फैक्टरी में दिहाड़ी-मजदूरी करता था। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि कुछ दिन पहले गांव के ही तीन लोगों के साथ मोबाइल को लेकर झगड़ा हो गया था। इस रंजिश के चलते तीनों ने मिलकर उसके भतीजे की चुन्नी से गला दबाकर हत्या कर दी।

इस बारे में उसके बेटे को पता चला तो वह मौके पर पहुंचा तो देखा कि किशोर मृत पड़ा था। इसके बाद उसने परिवार के अन्य सदस्यों को इस बारे में बताया। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की। सीन आफ क्राइम की टीम ने भी मौके का दौरा किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल कैथल लाया गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद स्वजनों को शव सौंप दिया। पुलिस ने इस मामले में महिला व उसके दोनों बेटों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

किशोर पर एक दिन पहले हुआ था दुष्कर्म का केस दर्ज

किशोर पर नाबालिग को घर में बंधक बनाकर दुष्कर्म करने का मामला एक दिन पहले आरोपित महिला ने दर्ज करवाया था। महिला का आरोप था कि उसकी बहन की 12 साल की बेटी उसके पास रहती है। 25 अक्टूबर को वह घर पर अकेली थी। इसका फायदा उठाते हुए घर में घुसकर उसे बंधक बनाते हुए दुष्कर्म किया। पुलिस ने इस मामले के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर लिया था। किशोर की मौत की सूचना पुलिस को मिली। मृतक किशोर की मौसी की शिकायत पर पुलिस ने नाबालिग लड़की की मौसी, उसकी मौसी के दोनों लड़कों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।

सीवन पुलिस थाना प्रभारी राजफूल ने बताया कि पुलिस ने हत्या के मामले में महिला व उसके दोनों बेटों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। किशोर के खिलाफ एक दिन पहले ही दुष्कर्म का केस महिला ने दर्ज करवाया था। पुलिस इस मामले को लेकर जांच कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.