विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पानीपत में किशोरी के साथ पैथोलॉजी लैब में गैंगरेप, 4 युवकों ने की हैवानियत; पीड़िता की आपबीती सुन कांप जाएगी रूह

Published: Sun, 11 May 2025 09:00 AM (IST)

पानीपत (Panipat Crime) में एक पैथोलॉजी लैब में चार युवकों ने किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। एक युवक ने ...और पढ़ें

पानीपत में किशोरी को लैब में बुलाकर चार युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म। प्रतीकात्मक तस्वीर
पानीपत में किशोरी को लैब में बुलाकर चार युवकों ने किया सामूहिक दुष्कर्म। प्रतीकात्मक तस्वीर

जागरण संवाददाता, बापौली (पानीपत)। Panipat Crime: सनौली थाना क्षेत्र की एक पैथोलॉजी लैब में चार युवकों ने किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म किया। एक युवक ने किशोरी को झांसा देकर बुलाया था। किशोरी की शिकायत पर पुलिस ने लैब संचालक समेत चारों युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार, सनौली में पैथोलाजी लैब में वीरवार को चार युवकों ने सनौली क्षेत्र के एक गांव की किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। किशोरी ने घर जाकर स्वजन को आपबीती सुनाई। इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी।

नागरिक अस्पताल में पीड़िता का कराया गया मेडिकल

पुलिस ने किशोरी का जिला नागरिक अस्पताल में मेडिकल कराया। इसमें दुष्कर्म की पुष्टि होने पर कोर्ट में बयान भी दर्ज कराए। पैथोलॉजी लैब में अब ताला लटका हुआ है। पीड़ित परिवार का कहना है कि उन पर समझौते का दबाव बनाया जा रहा है। मामले में समझौता के लिए पंचायत चल रही है।

यह भी पढ़ें- Hapur Crime: शादी का झांसा देकर बीए की छात्रा से किया दुष्कर्म, बाद में किया हमला; केस दर्ज

आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज

सनौली पुलिस थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि शिकायत पर अनुज व समीर को नामजद करते हुए चार युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। उनकी धरपकड़ की जा रही है। इन्हें जल्द पकड़ा जाएगा। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें- Saharanpur News: 10 साल की बच्ची का शव बरामद, दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोप; एक आरोपी ग‍िरफ्तार