तंवर का सरकार पर हमला, बोले-सरकार हर मोर्चे पर विफल
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा कि आने वाले चुनावों में कांग्रेस का सत्ता में आना तय है।
जासं, अंबाला : कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा कि आने वाले चुनावों में कांग्रेस का सत्ता में आना तय है। भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल है और अब क्षेत्र की भोली भाली जनता उसके नेताओं के झांसे में आने वाली नहीं।
तंवर साहा में केसरी रेलवे स्टेशन के नजदीक पूर्व चेयरमैन व सदस्य हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी जेडी ¨सह के निवास स्थान पर उनके पिता का हाल चाल पूछने पहुंचे थे। उन्होंने कहा जो लोग कांग्रेस को कमजोर करने की साजिश रच रहे हैं उनके मनसूबे कामयाब नहीं होने दिए जाएंगे। तंवर के साथ राज्य सभा सदस्य ईश्वर ¨सह भी मौजूद थे। जेडी ¨सह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनावों में कांग्रेस का सत्ता में आना तय है। सरकार हर मोर्चे पर विफल है और अब क्षेत्र की भोली भाली जनता भाजपा नेताओं के झांसे में आने वाली नहीं। उन्होंने कहा जो लोग कांग्रेस को कमजोर करने की साजिश रच रहे हैं उनके मनसूबे कामयाब नहीं होने दिए जाएंगे। राज्य सभा सदस्य ईश्वर ¨सह ने कहा की तंवर के नेतृत्व में कांग्रेस मजबूती से आगे बढ़ रही है।