स्वास्थ्य जांच में 30 महिलाएं मिलीं ओस्टियोपोरोसिस की शिकार
डॉ. त्यागी ने बताया कि अनियमित खानपान के कारण अधिकांश महिलाओं के शरीर में कैल्शियम की कमी हो जाती है। जिससे वे ओस्टियोपोरोसिस की शिकार हो जाती है। महिलाएं मिनरल्स का सेवन भी कम करती है।
जागरण संवाददाता, समालखा : मातापुली रोड स्थित कल्याण क्लीनिक में फ्री बीएमडी (बोन मिनरल डेनसिटी) चेकअप कैंप लगाया गया। कस्बे सहित आसपास के गांवों से 80 महिला-पुरुषों के हड्डियों की जांच हुई। 50 में 30 महिलाओं की हड्डियों में (ओस्टियोपोरोसिस) कैल्शियम की कमी पाई गई। डॉ. यादवेंद्र त्यागी ने कहा कि हर माह की 22 तारीख को निशुल्क बीएमडी कैंप लगाया जाता है। महीने में तीन कैंप निशुल्क लगाए जाते हैं। इनमें आंख, शुगर, हड्डी व ब्लड प्रेशर की जांच की जाती है।
कैल्शियम की कमी से होती है बीमारी
डॉ. त्यागी ने बताया कि अनियमित खानपान के कारण अधिकांश महिलाओं के शरीर में कैल्शियम की कमी हो जाती है। जिससे वे ओस्टियोपोरोसिस की शिकार हो जाती है। महिलाएं मिनरल्स का सेवन भी कम करती है। हड्डी के कमजोर होने से उन्हें कई बीमारियों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में बच्चों व परिजनों की देखभाल में कठिनाई होती है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप