Move to Jagran APP

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, कान्हा को झूला झुलाया, मंदिरों में गए जा रहे भजन

जन्माष्टमी धूूमधाम से मनाई जा रही है। मंदिरों में कृष्ण जन्म की झांकियां निकल रही हैं। हजारों लोगों ने लला के दर्शन किए। मंदिरों में भजन गाए जा रहे हैं। हर ओर भक्तिमय माहौल है।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Sat, 24 Aug 2019 12:40 PM (IST)Updated: Sun, 25 Aug 2019 11:48 AM (IST)
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम, कान्हा को झूला झुलाया, मंदिरों में गए जा रहे भजन

जेएनएन, पानीपत। जन्माष्टमी का पर्व प्रदेशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। मंदिरों में कृष्ण जन्म की झांकियां निकल रही हैं। हजारों लोगों ने लला के दर्शन किए। पानीपत के सनातन धर्म मंदिर मॉडल टाउन में डिजिटल झांकियां प्रदर्शित की गई। लाइव झांकियां देखकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। मंदिर में आगरा के कलाकारों रास लीला प्रस्तुत की। मंदिर में आठ फीट ऊंचा झूला लगाया गया।

loksabha election banner

झांकियां प्रदर्शित की गई
सनातन धर्म शिव मंदिर सेक्टर 12 में झांकियां प्रदर्शित की गई। शिव मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव की झांकियां प्रदर्शित की। गोशाला मंदिर में कृष्ण लीला संबंधी झांकियां दिखाई गई। यहां कलाकारों ने रासलीला में सुदामा कृष्ण मिलन दिखाया इस मंदिर में भीड़ अधिक होने के कारण पुलिस को जीटी रोड पर ट्रेफिक व्यवस्था करनी पड़ी। वहीं, गीता कॉलोनी स्थित गीता मंदिर में 12 झांकिया प्रदर्शित की। झूले में ठाकुर को झुलाने के लिए भीड़ रही। कांशीगिरी में मंदिर में कीर्तन सत्संग किया गया।

खेल खिलौने खूब बिके
इस्कॉन ने एसडी विद्या मंदिर में झूला लगाया। साथ ही भगवान कृष्ण का पंचामृत से अभिषेक हुआ। स्कूली बच्चों ने कृष्ण लीला की प्रस्तुति दी। एसडी विद्या मंदिर में बच्चों की गेम खिलाए गए। गोशाला मंदिर, सनातन धर्म मंदिर मॉडल टाउन, गीता मंदिर, शिव मंदिर असंध रोड के साथ मेला भी लगाया गया। खेल खिलौने खूब बिके। भीम गौड़ा मंदिर में मुख्य अतिथि रमेश मखीजा ने दीप प्रज्‍जवलित की। विधायक रोहिता रेवड़ी भी उत्सव में शामिल रही। देर रात तक कमल ने कृष्ण भजन गाए। ब्रह्मकुमारीज के सभी सेवा केंद्रों पर जन्माष्टमी पर झांकियां प्रदर्शित की गई। ओमशांति भवन सेक्टर 12 में कृष्ण के बाल रूप से युवा अवस्ता तक के विभिन्न चरित्रों की प्रदर्शनी लगाई गई। सुखदेव नगर शाका में अलौकिक गोकुलधाम बनाया गया। शिव मंदिर ठठेरा बाजार में 25 वां जन्माष्टमी उत्सव मनाया गया। 12 बजे तक मंदिर में संकीर्तन हुआ।

भगवान कृष्ण की झांकी निकाली गई
सेक्टर 25 में भगवान कृष्ण की झांकी लगाई गई। कार्यक्रम में मधु श्री धमानी, अरिवंद धमानी, बलदेव राज वर्मा, मनोज जिंदल मौजूद रहे। अवध धाम मंदिर कुटानी रोड, गंगा धाम मंदिर में कृष्ण जन्मोत्सव मनाया गया। मंदिर में ठाकुर को झूला झुलाने हजारों श्रद्धालु पहुंचे। वहीं रघुनाथ धाम मंदिर को सजाया गया। दो घंटे तक महिला संकीर्तन मंडल ने कीर्तन भजन किए। कृष्ण कृपा मंदिर सुखदेव नगर में भजन संकीर्तन के साथ-साथ जाप हुआ। आठ घंटे तक जाप चला। श्री कृष्ण क्लब द्वारा सेक्टर 12 मेन शॉपिग काम्लेक्स में कृष्ण जन्मोत्सव मनाया। स्वामी पंडित मुराली लाल शर्मा के कलाकारों ने रास लीला की प्रस्तुति दी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.