Move to Jagran APP

भूख हड़ताल पर पांच सफाई कर्मी

जागरण संवाददाता समालखा नगरपालिका में पांच कच्चे सफाई कर्मचारी 24 घंटे की भूख हड़ताल प

By JagranEdited By: Published: Fri, 30 Oct 2020 06:56 AM (IST)Updated: Fri, 30 Oct 2020 06:56 AM (IST)
भूख हड़ताल पर पांच सफाई कर्मी
भूख हड़ताल पर पांच सफाई कर्मी

जागरण संवाददाता, समालखा : नगरपालिका में पांच कच्चे सफाई कर्मचारी 24 घंटे की भूख हड़ताल पर बैठे हैं। वीरवार की सुबह 7 बजे से शुक्रवार सुबह 7 बजे तक की भूख हड़ताल है। पानी के सिवाय कुछ नहीं ग्रहण करेंगे। राज्य प्रधान नरेश शास्त्री ने पालिका दफ्तर पहुंचकर उनका हौसला बढ़ाया। सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर पूरे प्रदेश में भूख हड़ताल पर हैं। शांतिपूर्ण तरीके से सरकार का ध्यान अपनी समस्या की ओर दिलाना चाहते हैं। कर्मचारी अपने कच्चे साथियों को पक्का करने, जोखिम भत्ता देने, कोरोना काल में मृत्यु पर 50 लाख की सहायता राशि देने, कंप्यूटर ऑपरेटरों को पे रोल देने, ठेका प्रथा समाप्त करने, पुरानी पेंशन स्कीम बहाल करने आदि मांग सरकार से कर रहे हैं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.