Move to Jagran APP

सुरेंद्र सिगला बने आर्य कॉलेज प्रबंधन समिति के प्रधान

आर्य पीजी कॉलेज प्रबंधन समिति के सुरेंद्र सिगला निर्विरोध प्रधान बने हैं। दूसरा गुट चारों में से एक भी पद पर नामांकन तक दाखिल नहीं कर सका। नई कार्यकारिणी-2022 तक रहेगी। इसमें चार पदाधिकारी व कार्यकारिणी के 11 सदस्य है।

By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Aug 2019 07:12 AM (IST)Updated: Fri, 23 Aug 2019 07:12 AM (IST)
सुरेंद्र सिगला बने आर्य कॉलेज प्रबंधन समिति के प्रधान

जागरण संवाददाता, पानीपत : आर्य पीजी कॉलेज प्रबंधन समिति के सुरेंद्र सिगला निर्विरोध प्रधान बने हैं। दूसरा गुट चारों में से एक भी पद पर नामांकन तक दाखिल नहीं कर सका। नई कार्यकारिणी-2022 तक रहेगी। इसमें चार पदाधिकारी व कार्यकारिणी के 11 सदस्य है।

loksabha election banner

नई कार्यकारिणी के लिए बृहस्पतिवार को मतदान का दिन था। सभी पदों पर एक-एक नामांकन आने पर कार्यकारिणी के लिए वोटिग नहीं कराई जा सकी। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के पर्यवेक्षक भौतिकी विभाग से प्रो. श्याम कुमार व उच्चतर शिक्षा विभाग पंचकूला से पर्यवेक्षक डॉ. संजू अबरोल कार्यकारी प्राचार्य देशबंधु गुप्ता राजकीय कॉलेज पानीपत रही।

रिटर्निंग अधिकारी कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता रहे। नव निर्वाचित प्रधान सुरेंद्र सिगला ने सभी पदाधिकारियों व कार्यकारिणी के सदस्यों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि कॉलेज शिक्षा के साथ खेल और सांस्कृतिक क्षेत्र में लगातार उपलब्धि स्थापित कर रहा है। चौकस रहा प्रशासक

आर्य पीजी कॉलेज में सदस्यों के विवाद के चलते नई कार्यकारिणी का गठन नहीं किया जा सका था। जिला रजिस्ट्रार ने बिजली निगम के एसई पीके गोयल को प्रशासक नियुक्त कर दिया था। गत दिनों एक गुप्त शिकायत मिलने की बात सामने आई थी। जांच में शिकायत का कोई आधार नहीं मिला। नई कार्यकारिणी

पद नाम

प्रधान सुरेंद्र सिगला

उप-प्रधान यशपाल मित्तल

महासचिव कमल किशोर

कोषाध्यक्ष पीयूष आर्य

कार्यकारिणी सदस्य : वीरेंद्र सिगला, लक्ष्मीचंद सर्राफ, अजय कुमार, राकेश सिगला, अरुण कुमार, सुनील सिगला, अशोक कुमार, सुशील सिगला, विजय कुमार, जयंत कुमार, विनय सिगला रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.