अंग्रेजी पत्र-पाठन में सुरभि और सिमरन प्रथम
एसडी पीजी कॉलेज में अंग्रेजी विषय के स्नातकोत्तर विभाग के तत्वावधान में शुक्रवार को अंग्रेजी का आधुनिक भारत में महत्व विषय पर इंटर कॉलेज पत्र पाठन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न कॉलेजों के 25 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
जागरण संवाददाता, पानीपत : एसडी पीजी कॉलेज में अंग्रेजी विषय के स्नातकोत्तर विभाग के तत्वावधान में शुक्रवार को अंग्रेजी का आधुनिक भारत में महत्व विषय पर इंटर कॉलेज पत्र पाठन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न कॉलेजों के 25 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा ने कहा कि देश व विज्ञान के क्षेत्र में विकास में अंग्रेजी भाषा का अपना योगदान है। देश में अंग्रेजी के चलते राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा मिला है। अंग्रेजी विभिन्न भाषाओं के बीच संपर्क का काम कर रही है। प्रो. एसके वर्मा ने कहा कि अंग्रेजी दुनिया में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है। प्रतियोगिता में आइजी कॉलेज कैथल की सुरभि और मेजबान एसडी पीजी कॉलेज की सिमरन कामरा संयुक्त रूप से प्रथम स्थान पर रही। एसडी पीजी कॉलेज की लक्षिता व देशबंधु गुप्ता राजकीय कॉलेज की अमीषा ने संयुक्त से द्वितीय स्थान पाया। जेनसन, सन्नी, सिमरन कौर और साक्षी ने सांत्वना पुरस्कार मिला। इस मौके पर डॉ. रवि बाला, डॉ. सुरेंद्र वर्मा, प्रो. अर्पित गुगनानी और प्रो. रचना मौजूद रहे।