प्रकाश पर्व पर अलौकिक नगर कीर्तन
11 नवंबर को गुरु सिंह सभा पहली पातशाही जीटी रोड से गुरु नानक देव के 550वें प्रकाश पर्व पर अलौकिक नगर कीर्तन निकलेगा।
By JagranEdited By: Published: Fri, 08 Nov 2019 08:08 AM (IST)Updated: Fri, 08 Nov 2019 08:08 AM (IST)
जागरण संवाददाता, पानीपत : 11 नवंबर को गुरु सिंह सभा पहली पातशाही जीटी रोड से गुरु नानक देव के 550वें प्रकाश पर्व पर अलौकिक नगर कीर्तन निकलेगा। जो विभिन्न बाजारों में पहुंचेगा। रात दस बसे नगर कीर्तन के समापन के बाद गुरु का अटूट लंगर लगेगा। 12 नवंबर को पहली पातशाही गुरुद्वारा में कीर्तन समागम होगा। जिसमें विभिन्न रागी जत्थे गुरु महिमा से संगत को निहाल करेंगे। कार्यक्रम में क्विज प्रतियोगिता होगी। इसमें स्कूलों के बच्चे और संगत भाग लेगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें