Move to Jagran APP

सुबह निकली धूप, शाम को छाए बादलों ने बढ़ाई ठंड

कै‍थल में लगातार ठंड बढ़ रही है। सुबह धूप निकली और शाम को आसमान में छाए बादलों ने ठंड बढ़ा दी। इस मौसम से गेहूं की फसल को फायदा है। वहीं रात व दिन के तापमान में लगातार कम हो रहा है।

By Edited By: Published: Mon, 23 Nov 2020 06:41 AM (IST)Updated: Mon, 23 Nov 2020 06:42 AM (IST)
सुबह निकली धूप, शाम को  छाए बादलों ने बढ़ाई ठंड
कैथल में बादलों ने ठंड बढ़ा दी।

पानीपत/कैथल, जेएनएन।  कैथल में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। सुबह धूप निकली और शाम को आसमान में छाए बादलों ने ठंड बढ़ा दी। इस मौसम से गेहूं की फसल को फायदा है। वहीं रात व दिन के तापमान में लगातार कम हो रहा है। अगले तीन-चार दिनों तक इसी प्रकार से मौसम रहने की संभावना है।

loksabha election banner

कैथल कृषि विज्ञान केंद्र के विज्ञानी डा. रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि पिछले तीन-चार दिनों से मौसम साफ था। दिन में धूप निकल रही थी शाम को ठंड का असर दिखाई दे रहा था। अब अगले तीन दिन आसमान में बादल छा रहेंगे। अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी। सुबह व शाम के साथ दिन में भी ठंड अपना असर दिखाना शुरू कर देगी। सुबह के समय हल्की धुंध का प्रकोप शुरू हो गया है।

मौसम विज्ञानियों के अनुसार अधिकतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 9 .0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है। पिछले दो दिनों से मौसम था साफ पिछले दो दिनो से मौसम साफ था। दिन में धूप खिलने से लोगों को ठंड महसूस नहीं हो रही थी। लेकिन रविवार शाम से ही मौसम में बदलाव हुआ। हल्के बादल छा गए। हल्की धुंध भी सुबह के समय थी, लेकिन उसके बाद मौसम साफ हो गया। दोपहर फिर से ठंड बढ़ गई। अगले दो दिनों तक सुबह व शाम के समय धुंध शुरू हो सकती है। वहीं दूसरी तरफ मौसम में बदलाव के बाद अस्पतालों में खांसी, जुकाम व बुखार के मरीजों की संख्या बढ़ी है।

गेहूं की फसल के लिए मौसम फायदेमंद

गेहूं की फसल के लिए मौसम फायदेमंद हो गया है। अगेती गेहूं इस मौसम में अच्छा फुटाव करेगी। बीमारियां कम फैलने का खतरा रहता है। किसान दवाई व खाद का प्रयोग कृषि विभाग के अधिकारियों से बातचीत के बाद ही करें। सब्जियों के लिए भी मौसम फायदेमंद है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.