छिछड़ाना की महिला सरपंच व पति के खिलाफ समन जारी
छिछड़ाना की महिला सरपंच व पति के खिलाफ समन जारी
By JagranEdited By: Published: Thu, 07 Nov 2019 08:44 AM (IST)Updated: Fri, 08 Nov 2019 06:40 AM (IST)
संवाद सूत्र, थर्मल
खंड के गांव छिछड़ाना की महिला सरपंच व उसके पति को जेएमआइसी प्रथम श्रेणी कपिल कुमार को कोर्ट से समन जारी हुआ है। जिनके खिलाफ गांव के ही रविदर कुमार ने केस दायर किया है। शिकायत कर्ता रविन्द्र कुमार ने बताया कि उनके पिता को 1976 में एक प्लाट मिला था। ग्राम पंचायत ने अवैध रूप से प्लाट से बेदखल कर उसका रास्ता तक बंद कर दिया। साथ ही उसमें खड़े दर्जनों पेड़ भी काट लिए। जब उसने रोका तो उसे जाति सूचक शब्द कहे। इसी आधार पर माननीय न्यायालय ने सरपंच मीना देवी व उसके पति राकेश के खिलाफ समन जारी किए है। वहीं, सरपंच पति राकेश कुमार ने कहा कि उनके ऊपर लगे आरोप निराधार है। उन्होंने उपरोक्त स्थान पर एक चौपाल का निर्माण कराया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें