डाहर में प्रस्तावित शुगर मिल को मिले 100 करोड़, शुरू होगा निर्माण कार्य
अक्टूबर 2015 में मुख्यमंत्री ने नए शुगर मिल का शिलान्यास किया था। तकनीकी कारणों से मिल का निर्माण रुका हुआ था।
जागरण संवाददाता, पानीपत : घरौंडा (करनाल) में हुई धान धन्यवाद रैली में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पानीपत के डाहर गांव में बनने वाले नए शुगर मिल के लिए सौ करोड़ की राशि जारी करने की घोषणा कर दी है। इसके अलावा कवि गांव के किसानों को मुआवजा मिलेगा।
रैली में तकरीबन ढाई हजार से अधिक किसानों को लेकर पहुंचे पानीपत ग्रामीण विधायक महीपाल ढांडा ने लौटने के बाद यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अक्टूबर 2015 में मुख्यमंत्री ने नए शुगर मिल का शिलान्यास किया था। तकनीकी कारणों से मिल का निर्माण रुका हुआ था। निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। लगभग 70 एकड़ भूमि में बनने वाले नए शुगर मिल के निर्माण पर 350 करोड़ रुपये की लागत आएगी। सरकार ने पहली किस्त के रूप में 100 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। विधायक ने बताया कि गोहाना रोड स्थित शुगर मिल सत्र में लगभग 30 लाख क्विंटल गन्ना की पेराई करती है, नई मिल की क्षमता इससे अधिक होगी। चीनी उत्पादन भी 3 लाख ¨क्वटल तक पहुंच जाएगा।
नहर की पटरी टूटने से कवि गांव में सैकड़ों एकड़ धान की फसल जलमग्न होकर नष्ट हो गई थी। विधायक महीपाल ढांडा ने मुख्यमंत्री की घोषणा का हवाला देते हुए कहा कि गिरदावरी कराने के बाद किसानों को शीघ्र मुआवजा प्रदान किया जाएगा। पूर्व जिलाध्यक्ष गजेंद्र सलूजा ने रैली को सफल बताया है। इस अवसर पर सरपंच राकेश, ¨जद्र चीमा, अरुण नांदल, प्रदीप चौहान, अनिल बजाज, डॅ. सतेंद्र, जय कुमार, पवन राणा, पवन बाल्मीकि, पवन जांगड़ा पूर्व पंच कपिल राणा, प्रधान राजा राम मराठा, सुभाष शर्मा, हरपाल मान, जसमेर, आशु महेंद्र, अशोक सरपंच पप्पू, दीपक राणा, अवतार ¨सह, राजपाल, राजबीर मालिक, जो¨गदर, बलराज, बिजेंद्र, बीरभान और जगबीर नेता मौजूद रहे।