छात्राओं ने राष्ट्रीय एकता की शपथ ली
चौ. देवीलाल मेमोरियल कन्या पीजी कॉलेज सिवाह में राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न गतिविधियां कराई।
जागरण संवाददाता, पानीपत : चौ. देवीलाल मेमोरियल कन्या पीजी कॉलेज सिवाह में राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न गतिविधियां कराई। इसके साथ छात्राओं को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। निबंध प्रतियोगिता में प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कॉलेज के प्रधान पूर्व स्पीकर सतबीर सिंह कादियान और उनकी धर्मपत्नी बिमला कादियान ने छात्राओं को पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि लड़कियां आज किसी भी क्षेत्र में लड़कों से कम नहीं। वे अब घर की रसोई तक सीमित नहीं हैं। आज वे बॉर्डर को भी संभाल रही हैं। महासचिव लाभ सिंह कादियान और प्रिंसिपल केएस ढिल्लो ने छात्राओं को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए स्वयं को समर्पित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि छात्राओं को देश की मजबूती के लिए आवाज उठानी होगी। वार्षिकोत्सव पर दी रंगारंग प्रस्तुति
पानीपत: नई सोच फाउंडेशन की तरफ संचालित सरदार पटेल स्टडी सेंटर में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया। विद्यार्थियों ने कला का प्रदर्शन किया। सांस्कृतिक और रंगारंग कार्यक्रमो से अभिभावकों का मन मोह लिया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में मनिदर हुड्डा ने शिरकत की। कार्यक्रम में फाउंडेशन के अध्यक्ष पवन गोयल, राकेश भार्गव, डॉ. सोनू सिंह, संजय सिगला, गुरनाम सिंह, संजीव कुमार, छाया गोयल, सुनीता सिंह और अनूप गोयल मौजूद थे।