कठिन परिश्रम से नाम रोशन कर सकते हैं विद्यार्थी : आरसी गांधी
गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्कूल प्रांगण में शनिवार को विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा खेलों का आयोजन किया गया। डायरेक्टर आरसी गांधी ने तिरंगा फहरा कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया
जागरण संवाददाता, पानीपत: पढ़ाई के साथ-साथ खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेना विद्यार्थियों के लिए बहुत जरूरी है। इससे शारीरिक विकास के साथ-साथ मनोबल वृद्धि होती है। निरंतर अभ्यास और कठिन परिश्रम के बल पर विद्यार्थी किसी भी क्षेत्र में अपने देश का नाम रोशन कर सकता है। ये बातें बरसत रोड स्थित विक्टर इंटरनेशनल स्कूल के डायरेक्टर आरसी गांधी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कही।
गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्कूल प्रांगण में शनिवार को विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा खेलों का आयोजन किया गया। डायरेक्टर आरसी गांधी ने तिरंगा फहरा कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। स्कूल प्रधानाचार्या रूचिका लूथरा ने हरी झंडी दिखाकर खेल प्रतियोगिताएं शुरू करवाई। छात्रों ने वन लैग रेस, रिक्शा रेस, कमांडो रेस, स्किपिग रेस में हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने हरियाणवी, गुजराती, राजस्थानी संस्कृतियों से संबंधित शानदार प्रस्तुतियां देकर अनेकता में एकता की झलक दी। विजेता प्रतिभागियों को कार्यक्रम के अंत में सम्मानित किया गया।