Move to Jagran APP

हड़ताल खत्म हुई तो अब जेबीएम कंपनी कर्मचारियों पर अड़ी

पानीपत नगर पालिका कर्मचारी संघ की हड़ताल समाप्त होने पर शुक्रवार को हड़ताल खत्म हो गई, लेकिन कंपनी ने कूड़ा उठाने से इन्कार कर दिया।

By JagranEdited By: Published: Sat, 26 May 2018 09:24 AM (IST)Updated: Sat, 26 May 2018 09:24 AM (IST)
हड़ताल खत्म हुई तो अब जेबीएम कंपनी कर्मचारियों पर अड़ी

जागरण संवाददाता, पानीपत : नगर पालिका कर्मचारी संघ की हड़ताल समाप्त होने पर शुक्रवार को 17 दिन बाद शहर में झाडू लगी और निगम कार्यालय में काम हुआ। अब जेबीएम कंपनी कूड़ा उठान से पीछे हट गई है। कंपनी ने हड़ताल के दौरान लगाए 70 कर्मचारियों पर फैसला लेने को कहा है। कंपनी ने अपनी मांगों के चलते शुक्रवार को दिन में कूड़ा नहीं उठाया। ऐसे में शहर में सेकेंडरी प्वाइंटों से कूड़ा उठान नहीं हो सका। शहर में चारों तरफ करीब 2300 टन कूड़ा पड़ा है।

loksabha election banner

नगर पालिका कर्मचारी संघ ने शुक्रवार को हड़ताल खत्म कर दी। कर्मचारी सुबह ही कार्यालय में पहुंच गए। इसके साथ निगम में जनता के काम शुरू हो गए। वहीं सफाई कर्मियों ने शहर में सफाई का काम किया। शहरवासियों को 17वें दिन ठीक से झाडू लगती दिखाई दी। वहीं कुछ कर्मचारी नेता हाजिरी लगाकर मी¨टग करने में लग गए।

----

कंपनी बोली- नए 70 कर्मियों पर लें फैसला

जेबीएम कंपनी ने शुक्रवार को शहर से कूड़ा नहीं उठाया। कंपनी के एजीएम विपुल शर्मा ने बताया कि हड़ताल के दौरान शहरी विधायक रोहिता रेवड़ी और नगर निगम कमिश्नर शिवप्रसाद शर्मा के कहने 70 कर्मचारियों को रखा था। अब कंपनी के पुराने 250 कर्मचारी काम पर लौट हैं और हड़ताल के दौरान काम पर आए कर्मचारी वापस जाने को तैयार नहीं हैं। कंपनी इतने कर्मचारियों को नहीं रख सकती। विधायक और कमिश्नर के 70 कर्मचारियों के फैसले के बाद ही काम शुरू किया जाएगा। कंपनी ने शुक्रवार रात को कूड़ा उठान का दावा किया।

नगर पालिका कर्मचारी संघ के शाखा प्रधान सुभाष चंडालिया ने बताया कि सरकार और यूनियन के बीच कर्मचारियों की मांगों को लेकर सुलह हो गया है। उन्होंने शुक्रवार को प्रदेश कमेटी के कहने पर हड़ताल खत्म कर दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.