Move to Jagran APP

दिव्य धाम आश्रम में संत दिव्यानंद की मूर्ति स्थापित

दीनानाथ कालोनी के दिव्या धाम आश्रम में संत श्री दिव्या नंद सरस्वती की मूर्ति स्थापना समारोह धूमधाम से मनाया गया। उद्योगपति एवं पार्षद विजय जैन ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। आश्रम संचालकों ने मुख्य अतिथि का फूलमालाओं से स्वागत किया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 04 Jul 2022 09:10 PM (IST)Updated: Mon, 04 Jul 2022 09:10 PM (IST)
दिव्य धाम आश्रम में संत दिव्यानंद की मूर्ति स्थापित
दिव्य धाम आश्रम में संत दिव्यानंद की मूर्ति स्थापित

जागरण संवाददाता, पानीपत : शहर के वार्ड नंबर एक की दीनानाथ कालोनी के दिव्या धाम आश्रम में संत श्री दिव्या नंद सरस्वती की मूर्ति स्थापना समारोह धूमधाम से मनाया गया। उद्योगपति एवं पार्षद विजय जैन ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। आश्रम संचालकों ने मुख्य अतिथि का फूलमालाओं से स्वागत किया।

loksabha election banner

मुख्यातिथि जैन ने कहा है कि संत दयानंद सरस्वती एक महान संत थे। उन्होंने इस कालोनी में आश्रम बनाकर गरीब व असहाय लोगों को धर्म-कर्म से जोड़ा है। भक्ति एवं ज्ञान का प्रचार प्रसार किया। उन्होंने कहा कि जो इंसान संतों की शरण में जाता है उनके सभी पाप नष्ट हो जाते हैं। वे पुण्य के भागी बनते हैं। इंसान को अपनी व्यस्त जिदगी से थोड़ा समय निकाल कर धार्मिक कार्यों में लगाना चाहिए।

इस अवसर पर आयोजित भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। महिलाओं ने भी कीर्तन कर दिव्यानंद सरस्वती के गुणों का गुणगान किया। इस अवसर पर मंदिर कमेटी के प्रधान सुनील कंसल, पंडित सुल्तान शर्मा, ग्रामीण विकास मोर्चा के अध्यक्ष सतपाल राणा, बाबूराम गोयल, राजकुमार अग्रवाल, जयंत शर्मा, सुशील गुप्ता, राजवीर बिदल, लक्ष्मण व सुरेंद्र राणा उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.