स्टाफ नर्सो ने बजाया हड़ताल का बिगुल, मरीजों की बढ़ेगी परेशानी
कुरुक्षेत्र में शुक्रवार को सरकारी अस्पतालों में तैनात स्टाफ नर्सो ने हड़ताल का एलान कर दिया। गौरतलब है कि सरकारी अस्पतालों में कार्यरत स्टाफ नसरें ने 10 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का बिगुल बजा दिया है।
जासं, कुरुक्षेत्र : मनोहर सरकार सफाई कर्मचारियों की हड़ताल से निपटी थी कि अब स्टाफ नर्सो ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। शुक्रवार को कुरुक्षेत्र में सरकारी अस्पतालों में तैनात स्टाफ नर्सो ने हड़ताल का एलान कर दिया। ऐसे में मरीजों के लिए परेशानी खड़ी हो जाएगी।
गौरतलब है कि सरकारी अस्पतालों में कार्यरत स्टाफ नसरें ने 10 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का बिगुल बजा दिया है। स्टाफ नसरें ने शुक्रवार को जिला सिविल सर्जन डॉक्टर सुखबीर को ज्ञापन सौंपकर 10 तारीख से हड़ताल पर जाने का अल्टीमेटम दे दिया। जिलेभर में करीब 150 नियमित स्टाफ नर्स विभिन्न सरकारी अस्पतालों में कार्यरत हैं। इनके हड़ताल पर जाने से अस्पतालों में व्यवस्था बिगड़नी तय मानी जा रही है क्योंकि एनएचएम और अनुबंध पर आधारित स्टाफ नर्स जिलेभर में केवल 80 हैं।