Move to Jagran APP

हादसे में घायल हो तड़प रहे थे पिता-पुत्र, फरिश्ता बन पहुंचे खेल मंत्री संदीप सिंह के भाई, बचाई जान

कुरुक्षेत्र में अंबाला-हिसार हाईवे पर हादसा हुआ। वाहन सड़क के नीचे गड्ढे में जाकर पलट गया। इसी दौरान लेफ्टिनेंट बिक्रमजीत सिंह का काफिला वहां से गुजर रहा था। उन्होंने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल पहुंच घायल पिता-पुत्र का हालचाल भी जाना।

By Umesh KdhyaniEdited By: Published: Fri, 30 Jul 2021 07:25 PM (IST)Updated: Fri, 30 Jul 2021 07:25 PM (IST)
हादसे में घायल हो तड़प रहे थे पिता-पुत्र, फरिश्ता बन पहुंचे खेल मंत्री संदीप सिंह के भाई, बचाई जान
कुरुक्षेत्र में हादसाग्रस्त वाहन में फंसे घायलों की मदद करते हुए।

संवाद सहयोगी, इस्माईलाबाद (कुरुक्षेत्र)। कुरुक्षेत्र में अंबाला-हिसार हाईवे पर दुर्घटनाग्रस्त होकर वाहन हाईवे के नीचे गड्ढे में जा पलटा। वाहन में पिता-पुत्र फंस गए। उसी समय घायलों के लिए खेल मंत्री के भाई लेफ्टिनेंट बिक्रमजीत सिंह फरिश्ता बनकर पहुंचे। दोनों घायलों को वाहन से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। दोनों की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।

loksabha election banner

हुआ यूं कि पंजाब के रोपड़ निवासी विक्की अपने पिता गुरचरण सिंह के साथ सफारी गाड़ी में हाईवे पर पिहोवा की ओर जा रहा था। गांव ठोल के पास बेसहारा पशु अचानक सामने आ गए। इससे उनकी गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया। अनियंत्रित होकर गाड़ी हाईवे के किनारे गहरे गड्ढों में जाकर पलट गई। पिता-पुत्र दोनों गाड़ी में फंस गए। आसपास कोई मदद करने वाला नहीं था। हाईवे पर सरपट दौड़ते वाहनों में सवार लोगों ने इस ओर ध्यान ही नहीं दिया। पिता-पुत्र मदद की आस में तड़पते रहे।

पुलिसकर्मियों के साथ गड्ढे में उतर गए बिक्रमजीत सिंह

उसी समय खेल मंत्री संदीप सिंह के भाई लेफ्टिनेंट बिक्रमजीत सिंह का काफिला पिहोवा की ओर जा रहा था। उनकी नजर दुर्घटनाग्रस्त वाहन पर पड़ी। लेफ्टिनेंट बिक्रमजीत सिंह ने तुरंत अपनी गाड़ी को रुकवाया। वे पुलिस मुलाजिमों के साथ गहरे गड्ढों में उतर गए। जब पास गए तो पाया कि दो लोग वाहन के भीतर फंसे हुए हैं। बिक्रमजीत सिंह ने खुद प्रयास कर दोनों को बाहर निकाला।

घायलों को पानी पिलाया, फिर अस्पताल पहुंचाया

बिक्रमजीत सिंह ने दोनों घायलों को पहले पानी पिलवाया और अस्पताल के लिए रवाना करवाया। दोनों का अस्पताल पहुंचकर भी हालचाल जाना। दोनों ने बिक्रमजीत सिंह का आभार जताया। खेल मंत्री के भाई के प्रयास की जमकर सराहना हो रही है। वे इससे पहले भी काफी लोगों की इसी प्रकार मदद करते रहे हैं। उनका कहना है कि समय रहते किसी को मदद मिल जाए तो उसकी जान बचाई जा सकती है।

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.