Move to Jagran APP

खेल मंत्री संदीप सिंह ने अंबाला में किया खेलो हरियाणा का आगाज, बोले- खिलाड़ी कभी हारता नहीं है

अंबाला में खेलो हरियाणा का आगाज हुआ। खेल मंत्री संदीप सिंह ने खिलाड़ियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हरियाणा के 13 जिलों में हाकी के लिए एस्ट्रोटर्फ बनाए गए हैं। दूसरे जिलों में भी जल्द एस्ट्रोटर्फ बनाए जाएंगे।

By Umesh KdhyaniEdited By: Published: Fri, 27 Aug 2021 05:45 PM (IST)Updated: Fri, 27 Aug 2021 05:45 PM (IST)
खेल मंत्री संदीप सिंह ने अंबाला में किया खेलो हरियाणा का आगाज, बोले- खिलाड़ी कभी हारता नहीं है
अंबाला में खेलो हरियाणा के आगाज के दौरान संबोधित करते संदीप सिंह।

जागरण संवाददाता, अंबाला। खेल एवं युवा कार्यक्रम मामलों के राज्यमंत्री संदीप सिंह ने कहा कि खिलाड़ी कभी हारता नहीं है। खिलाड़ी की हार उसे बहुत दूर ले जाने का काम करती है। मंजिल उसी खिलाड़ी को मिलती है जो हारकर जीतता है। ऐसा खिलाड़ी सफलता की उच्च चोटी तक पहुंचता है। हार और जीत जिंदगी के पहलू हैं। वे शुक्रवार को अंबाला कैंट के गांधी मेमोरियल नेशनल कालेज (जीएमएन) में खेलो हरियाणा के शुभारंभ पर बोल रहे थे।

loksabha election banner

उन्होंने कहा कि कोरोना काल में भी खिलाड़ियों को आनलाइन ट्रेनिंग दी गई। खेलो इंडिया को लेकर भी तैयारियां तेजी से जारी हैं। खिलाड़ियों में खेल भावना के दृष्टिगत प्रतिस्पर्धा की भावना रहती है और खिलाड़ी भी इस प्रतिस्पर्धा में बेहतर तरीके से अपने आप को तैयार करने का काम कर रहे हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को आश्वस्त किया कि आप मेहनत करो, सरकार व खेल विभाग आपको खेल संबंधी सभी तरह की बेहतर सुविधा उपलब्ध करवाई जाएंगी।

बेहतर प्रदर्शन वाले खिलाड़ी खेलो इंडिया में खेलेंगे

खेल मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि खेलो हरियाणा के तहत जो खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन करेंगे उनका चयन खेलो इंडिया के लिए किया जाएगा। हाकी से संबंधित 13 जिलों में एस्ट्रोटर्फ बनाने का काम किया गया है। अंबाला अंतरराष्ट्रीय स्तर का फुटबाल खेल स्टेडियम व आल वैदर स्वीमिंग पूल का निर्माण किया जा रहा है।

असफलता को सफलता में बदलने वाला हीरोः गोयल

समारोह के दौरान विधायक असीम गोयल ने भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि असफलता को जो सफलता में बदलता है वह असली हीरो है। इसका उदाहरण हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह हैं, जिन्होंने खेल को जीया है। खेल निदेशक पंकज नैन ने कहा कि खेलो हरियाणा के इंवेट प्रदेश में 6 सेंटरों पर हो रहे हैं जिनमें लगभग 10 हजार से ज्यादा बच्चे भाग ले रहे हैं।

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.