Move to Jagran APP

विरोध का ऐसा खौफ, पूर्व मंत्री ने किसानों को उलझाए रखा, खेल मंत्री ने चुपके से किया उद्घाटन

कुरुक्षेत्र में शूटिंग रेंज का उद्घाटन रविवार को होना था। पर एक दिन पहले ही उद्घाटन की सूचना पर किसान शनिवार को 12 बजे के करीब आश्रम के बाहर पहुंचे तो उन्हें मौके पर पूर्व मंत्री कर्णदेव कंबोज गुरुकुल के अंदर मिले।

By Umesh KdhyaniEdited By: Published: Sun, 14 Mar 2021 11:20 AM (IST)Updated: Sun, 14 Mar 2021 11:20 AM (IST)
गांव छपरा के श्रुति विज्ञान आचार्यकुलम आदर्श वैदिक गुरुकुल में खेल मंत्री ने शूटिंग रेज का उद्घाटन किया।

कुरुक्षेत्र, जेएनएन। कुरुक्षेत्र में शनिवार को खेलमंत्री संदीप सिंह और किसानों के बीच तू डाल-डाल मैं पात-पात का खेल देखने को मिला। गांव छपरा के श्रुति विज्ञान आचार्यकुलम आदर्श वैदिक गुरुकुल में 14 मार्च के खेल मंत्री संदीप सिंह के कार्यक्रम को लेकर किसानों के विरोध को देखते हुए खेल मंत्री संदीप सिंह एक दिन पहले शनिवार को ही गुरुकुल पहुुंचे। उन्होंने गुरुकुल पहुंच नई शूटिंग रेंज का उद्घाटन किया। किसान भी विरोध के लिए पहुंच गए, पर पूर्व मंत्री कर्णदेव कांबोज ने उन्हें उलझाए रखा।

loksabha election banner

किसानों को खेल मंत्री के एक दिन पहले ही गुरुकुल पहुंचने की भनक लग गई थी। इस पर जब शनिवार को 12 बजे के करीब आश्रम के बाहर पहुंचे तो उन्हें मौके पर पूर्व मंत्री कर्णदेव कंबोज गुरुकुल के अंदर मिले। इस पर उन्होंने तीन घंटे प्रदर्शन किया और पूर्व मंत्री के तीन बजे से पहले-पहले वापस लौटने की मांग की। किसानों की मांग को देखते हुए और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच-बचाव के बाद पूर्व मंत्री 2:45 मिनट पर गुरुकुल से निकले। 

पहले आई कार्यक्रम रद होने की सूचना

शूटिंग रेंज का उद्घाटन रविवार को होना था। खेल मंत्री संदीप सिंह मुख्यातिथि थे। पर किसानों के विरोध को देखते हुए प्रशासन की ओर से सूचना दी गई कि रविवार को खेल मंत्री का कार्यक्रम रद है। मामले की गंभीरता को देखते हुए तहसीलदार टीआर गौतम, डीएसपी भारत भूषण व थाना प्रभारी प्रतीक अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और किसानों को समझाया। अधिकारियों के साथ बातचीत में किसानों ने पूर्व मंत्री को तीन बजे से पहले कार्यक्रम से वापस लौटने की मांग की। कांबोज ने कहा कि वह आश्रम के संस्थापक सदस्य हैं। नौ मार्च से ही आश्रम के ध्यान योग शिविर में हिस्सा ले रहे हैं और यहीं पर रह रहे हैं। 

सबडिवीजन कार्यालय को ताला लगाने की दी चेतावनी

भाकियू नेता जसबीर सिंह मामूमाजरा और पवन बैंस ने कहा कि उन्हें सूचना मिली थी कि पूर्व मंत्री कर्णदेव कंबोज आश्रम में पहुंच गए हैं और खेलमंत्री संदीप सिंह भी पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसान न तो किसी को आश्रम में जाने देंगे और न ही किसी को बाहर जाने देंगे। इसके बाद हरकत में आए प्रशासन ने किसानों को समझा बुझाकर शांत किया। किसानों ने चेतावनी दी कि अगर प्रशासन के आश्वासन के बाद भी खेल मंत्री का कार्यक्रम किया गया तो वह सबडिवीजन कार्यालय को ताला लगा देंगे और तीन दिन तक इसे बंद रखेंगे।

खेल मंत्री ने गुरुकुल को दिए 11 लाख रुपये

खेल एवं युवा मामले मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि गुरुकुल परंपरा वैदिक और प्राचीन संस्कृति की प्रतीक है। गुरुकुल में अध्ययनरत विद्यार्थी हमेशा चरित्रवान, बहुमुखी प्रतिभा का धनी और संपूर्ण व्यक्तित्व युक्त नागरिक बनकर देश का नाम रोशन करता है। उन्होंने गुरुकुल के विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए 11 लाख रुपये का अनुदान देने की घोषणा भी की। खेल मंत्री ने कहा कि हरियाणा के प्रत्येक गांव तक खेल सुविधाएं मुहैया करवाना सरकार का लक्ष्य है। इसके लिए उन सभी संस्थानों की मदद की जा रही है, जो बच्चों का भविष्य संवारने के लिए लगातार प्रयासरत हैं।

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

यह भी पढ़ेंः कंडेला खाप में फूटः 28 साल प्रधान रहे टेकराम ने दिया इस्तीफा, ओमप्रकाश को प्रधान मानने से लोगों का इन्कार

यह भी पढ़ेंः घरेलू कलह का खौफनाक अंजाम, करनाल में पत्नी ने पति को जिंदा जलाया


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.