पानीपत में पूजा सामग्री प्रवाहित करने गए बेटे की पिता के सामने ही नहर में डूबने से मौत
दोनों पिता-पुत्र दिल्ली पैरलल नहर में पूजा सामग्री प्रवाहित करने गए थे। मनोज पूजा सामग्री की पॉलीथिन को नहर में डालने लगा और पैर फिसलने से पानी में गिरा। मनोज को तैरना नहीं आता था।
पानीपत, जेएनएन। पानीपत में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां जाटल रोड देशवाल चौक के पास बुधवार सुबह दिल्ली पैरलल में पिता-पुत्र पूजा सामग्री प्रवाहित करने गए थे। बेटे का पैर फिसला और पानी में डूबने से मौत हो गई। घटना सुबह करीब 6:30 बजे की है। आठ मरला कॉलोनी के हंसराज को छोटा बेटा 36 वर्षीय मनोज गाड़ी चलाता है। दोनों पिता-पुत्र दिल्ली पैरलल नहर में पूजा सामग्री प्रवाहित करने गए थे। मनोज पूजा सामग्री की पॉलीथिन को नहर में डालने लगा और पैर फिसलने से पानी में गिरा। मनोज को तैरना नहीं आता था।
हंसराज ने शोर मचाया। आसपास के लोग नहर में कूदे और मनोज को पानी से बाहर निकाला। तब तक मनोज की मौत हो चुकी थी। मनोज के परिवार में बड़ा भाई व बहन, चार बेटी व पत्नी है। आठ मरला चौकी प्रभारी राजबीर सिंह ने बताया कि सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव को स्वजनों को सौंप दिया। है।
चार बेटियां और पत्नी सहित परिवार को पीछे छोड़ जाने से परिजनों ही नहीं बल्कि अन्य लोगों में भी शोक की लहर है। नजरों के सामने ही बेटे को पानी में डूबते देखने वाले पिता का रो रो कर बुरा हाल है। जिसने भी इस हादसे के बारे में सूना सिहर गया। वहीं पूजा सामग्री प्रवाहित करने के दौरान हुए हादसे को लेकर पुलिस मामले की जांच कर रही है और इत्फाकिया कार्रवाई की है।
नवरात्रि की अष्टमी होने के चलते माना जा रहा है कि पूजन और प्रसाद भोग के बाद पूजा की सामग्री प्रवाहित करने के लिए गए होंगे। वहीं आस पड़ोस में मातम का माहौल है।