जल संरक्षण पर क्विज में रोहतक की स्नेहा जीती
पानीपत में विश्व जल दिवस के अवसर पर आइबी कालेज में आनलाइन राष्ट्रीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता कराई गई। विजेताओं को सम्मानित किया गया।
जागरण संवाददाता, पानीपत : विश्व जल दिवस के अवसर पर आइबी कालेज में आनलाइन राष्ट्रीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता कराई गई। संयोजिका प्रो. अंजलि गुप्ता ने बताया की देशभर से इस क्विज में 426 से अधिक स्नात्तक एवं स्नातकोत्तर विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। महारानी किशोरी जाट कन्या महाविद्यालय, रोहतक की स्नेहा प्रथम, केवीए डीएवी कालेज करनाल की खुशबू द्वितीय और आइबी कालेज पानीपत की कशिश तीसरे स्थान पर रही। सभी विजेताओं को नकद पुरस्कार से नवाजा जाएगा।
पर्यावरण विभाग के तत्वावधान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डा. अजय कुमार गर्ग किया। उन्होंने कहा कि विश्व जल दिवस मनाने का उद्देश्य विश्व के सभी देशों में स्वच्छ एवं सुरक्षित जल की उपलब्धता सुनिश्चित कराना है। साथ ही यह जल संरक्षण के महत्व पर भी ध्यान केंद्रित करता है। जल ही जीवन है। जल के बिना जीवन की कल्पना अधूरी है। किताबी दुनिया और किताबी ज्ञान को हममें से बहुत कम ही असल जिदगी में उतार पाते है। इसी का नतीजा है कि आज भारत और विश्व के सामने पीने के पानी की समस्या उत्पन्न हो गई है। इसके बाद पर्यावरण विभाग की संचालिका प्रो. अंजलि गुप्ता ने स्टाफ के सभी सदस्यों को जल सरंक्षण की शपथ दिलवाई। क्विज के आयोजन में प्रो. अश्वनी गुप्ता, प्रो. सोनल और प्रो. नंदना की भूमिका सराहनीय रही।
जल संरक्षण का महत्व बताया
जासं, पानीपत : भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष काजल गोस्वामी की अध्यक्षा में जल दिवस के उपलक्ष्य में आर्य गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल में जल के महत्व और जल संरक्षण के बारे में जागरूक किया गया। काजल ने कहा कि जल है तो कल है। हम अपनी जिदगी में छोटे छोटे बदलाव लाकर भी जल को बचा सकते हैं। कार्यक्रम में जिला महामंत्री इंदु कुकरेजा, जिला उपाध्यक्ष नीरजा सिगला, उर्वशी गोयल और जिला सचिव कोमल और अनुराधा सेठी भी शामिल रहीं।