Move to Jagran APP

छह एमएम बारिश, जगह-जगह पानी भरा

रविवार को दोपहर ढाई बजे बारिश हुई। आसमान में काले बादल छा गए। करीब आधा घंटे तक बारिश हुई। मौसम विभाग ने 6 एमएम बारिश दर्ज की। जगह-जगह पानी भर गया।

By JagranEdited By: Published: Mon, 26 Aug 2019 06:00 AM (IST)Updated: Mon, 26 Aug 2019 06:53 AM (IST)
छह एमएम बारिश, जगह-जगह पानी भरा
छह एमएम बारिश, जगह-जगह पानी भरा

जागरण संवाददाता, पानीपत : रविवार को दोपहर ढाई बजे बारिश हुई। आसमान में काले बादल छा गए। करीब आधा घंटे तक बारिश हुई। मौसम विभाग ने 6 एमएम बारिश दर्ज की। जगह-जगह पानी भर गया। एक दिन पहले शनिवार को भी सात एमएम बारिश दर्ज की गई थी। बारिश होने से किसानों के चेहरे खिल गए हैं। धान की फसल के लिए बारिश की जरूरत है। बारिश से तापमान में गिरावट रही। अधिकतम तापमान में चार अंक की गिरावट रही। अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार 29 अगस्त तक कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना है। अगले 24 घंटे में बारिश होने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 32 व न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा। इसराना में 6 एमएम, बापौली में 4 एमएम बारिश दर्ज दर्ज की गई।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.