Move to Jagran APP

पुलिसकर्मियों को गोली मार कैदी को छुड़ा ले गए तीन बदमाश, सूचना देने पर एक लाख का इनाम

करनाल के नए बस अड्डे में तीन बदमाशों ने पुलिसकर्मियों को गोली मारकर कुख्यात बदमाश सुनील अय्याश उर्फ खीरा को छुड़ा ले गए। कैदी यमुनानगर की जगाधरी जेल में बंद था।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Tue, 28 May 2019 02:48 PM (IST)Updated: Wed, 29 May 2019 02:20 PM (IST)
पुलिसकर्मियों को गोली मार कैदी को छुड़ा ले गए तीन बदमाश, सूचना देने पर एक लाख का इनाम
पुलिसकर्मियों को गोली मार कैदी को छुड़ा ले गए तीन बदमाश, सूचना देने पर एक लाख का इनाम

पानीपत/करनाल, जेएनएन। दिनदहाड़े भीड़भाड़ वाले नए बस स्‍टैंड में तीन बदमाशों ने अधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। बदमाश पेशी पर लाए गए कुख्यात बदमाश को छुड़ाने आए थे। बदमाशों ने पुलिसकर्मियों पर मिर्ची का स्प्रे कर गोली मार दी और बदमाश को लेकर फरार हो गए। कंट्रोल रूम में सूचना दे दी गई है। नाकाबंदी करके बदमाशों की तलाश की जा रही है। वहीं पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

loksabha election banner

यमुनानगर जगाधरी जेल से कैदी सुनील उर्फ खीरा को लेकर एएसआइ सुरेश, सिपाही संदीप कुमार और हेड कांस्टेबल करनाल में पेशी के लिए निकले थे। कोर्ट में पेशी के बाद वापस हो रहे थे। करनाल नए बस अड्डे से जब बस में बैठने लगे तो पहले से ही इंतजार में खड़े तीन बदमाशों ने उनकी आंखों में मिर्च का स्प्रे कर दिया।

constable sandeep 

एसआइ और सिपाही को मारी गोली
स्प्रे की वजह से पुलिसकर्मी परेशान हो उठे, लेकिन कैदी को भी पकड़े रहे। तभी बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। दो गोली एएसआइ और एक सिपाही को मारी। हेडकांस्टेबल ने किसी तरह एक बदमाश की पिस्टल छीन ली।

ig yogendra  

खीरा को लेकर भाग निकले बदमाश
तीनों बदमाश कैदी को छुड़ाकर भाग निकले। गोली चलने की वजह से बस अड्डे पर हड़कंप मच गया। कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। घायल पुलिसकर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने नाकाबंदी करके बदमाशों की तलाश शुरू कर दी।

police attack

302 सहित कई मामले दर्ज हैं 
पुलिस ने बताया कि सुनील मूलरूप से पानीपत का रहने वाला है। अब वह करनाल के कर्ण विहार में रहता था।सुनील उर्फ खीरा पर लूट, हत्या व डकैती के मामले दर्ज हैं। वह लंबे समय से सुनील कर्ण विहार की गली नंबर-7 में रह रहा था। 16 जून 2016 को सुनील उर्फ खीरा ने मामूली कहासुनी में कारपेंटर का काम करने वाले पृथ्वी विहार के सुशील उर्फ बबलू की गोली मारकर हत्या कर दी थी। उसपर सदर थाना में केस दर्ज हुआ था। इसके अलावा यमुनानगर में भी सुनील पर लूट व डकैती के तीन केस दर्ज हैं। करनाल में उसपर पांच केस दर्ज हैं। सुनील ने तीन साथियों करनाल के रावल निवासी तरुण और रायपुर निवासी संजीव और प्रिंस शर्मा के यमुनानगर के राजेश से 23 सितंबर 2016 की रात गोली मारकर दो लाख लूटे थे। 16 नवंबर 2018 को एडिशनल सेशन जज ने चारों को सजा सुनाई थी। 2 जून 2016 की रात को यमुनानगर के खजूरी के रघुवीर सिंह को गोली मार दी थी।  30 अक्टूबर 2016 को रायपुर कामी माजरा में कमरे में घुसकर वहां रह रहे लोगों पर फायरिंग की। यहां शिवचरण नामक व्यक्ति को गोली लगी थी। गत 9 जनवरी को जेल में सुनील से कर्ण विहार निवासी मनदीप मिलने के लिए आया। चेकिंग के दौरान गेट पर ही उससे सुल्फा और वोडाफोन का सिम मिला था

हरियाणा पुलिस ने एक लाख का इनाम जारी किया
हरियाणा पुलिस ने सुनील उर्फ खीरा और तीन अन्य हमलावरों पर एक लाख का इनाम घोषित कर दिया है। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) मनोज यादव ने पुलिस को निर्देश दिए हैं कि टीम का गठन कर अपराधियों को जल्‍द से जल्‍द पकड़ा जाए। वहीं लोगों से अपील की है कि इन चारों आरोपितों की सूचना देने वाले व्‍यक्ति का नाम और पहचान गुप्त रखी जाएगी।

यमुनानगर की जेल में सात साल की काटा रहा था Panipat का बदमाश सुनील
यमुनानगर जेल में लूट के मामले में सात साल की सजा काट रहा सुनील उर्फ खीरा मूूूलरूप से पानीपत के गांव भादड़ का रहने वाला है। तीन साथी बदमाश करनाल बस अड्डे से पुलिस पर हमला बोल उसे छुड़ा ले गए। बदमाशों ने आठ राउंड गोली चलाई। 

प्लानिंग के तहत वारदात की
यमुनानगर पुलिस के सब इंस्पेक्टर सुरेश पाल की टांग पर और सिपाही संदीप कुमार को दो गोलियां एक घुटने और एक पंजे पर लगी, हेड कांस्टेबल बाल-बाल बच गया। बदमाश योजना बना कर आए थे। हमले के बाद एसपी सुरेंद्र सिंह भोरिया मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि बदमाशों की पकड़ के लिए प्रदेश भर में अभियान चलाया जा रहा है। इनकी सूचना देने वाले को एक लाख रुपए का इनाम घोषित कर दिया है। 

घटनास्थल पर गोली के चार खोल बरामद
बस स्टैंड पर हुई फायरिंग के बाद घटनास्थल पर पहुंचे एसपी एसएस भौरिया ने जायजा लिया। मौके से गोली के चार खोल बरामद किए गए हैं। एफएसएल की टीम को बुलाया गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

इस मामले में थी पेशी 
बदमाशों के साथ फरार हुए कैदी सुनील अलियास पर लूट व डकैती के तीन मामले दर्ज हैं। एक मामले में जगाधरी जेल में सजा काट रहा था। सुनील को 16 नवंबर 2018 को लू के मामले में सात साल की सजा सुनाई गई थी। इसके बाद से वह जगाधरी जेल में बंद था। करनाल सेशन कोर्ट में उसकी हत्या के मामले में पेशी थी। 

जिले की सभी सीमाओं पर नाकाबंदी, आरोपियों का सुराग नहीं
वारदात की सूचना मिलने के बाद एसपी एसएस भौरिया ने जिले की सभी सीमाओं पर नाकाबंदी करने के निर्देश दिए हैं। वारदात के नजदीक के एरिया, बलड़ी, बसंत विहार क्षेत्र को भी दिनभर पुलिस ने खंगाला, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग पाया।

कब-कब छुड़ाए गए बदमाश
-मार्च 2018 में फरीदाबाद के खोरी गांव में लोगों ने चोरी के आरोपित को छुड़ाया।
-मार्च 2018 में मेवात के तावडू में ग्रामीणों ने एटीएम चोरी के आरोपित को छुड़ा लिया।
-सितंबर 2018 में हथीन में ग्रामीणों ने पथराव कर युवक को छुड़ाया।
-सितंबर 2018 में फिरोजपुर झिरका में ग्रामीणों ने अपराधी अयूब को छुड़ाया।
-जनवरी 2019 में पलवल के गांव देवली में हत्या और डकैती के आरोपित सूरज को ग्रामीणों ने पांच पुलिसकर्मियों पर पथराव कर छुड़ाया।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.