पंट्टीकल्याणा के साहिल ने कुश्ती में जीता रजत
जागरण संवाददाता, समालखा पंट्टीकल्याणा के पहलवान साहिल ने 60 किग्रा भार में रजत पदक जीता है। उसने य
जागरण संवाददाता, समालखा
पंट्टीकल्याणा के पहलवान साहिल ने 60 किग्रा भार में रजत पदक जीता है। उसने यह पदक झारखंड के रांची में आयोजित ओपन राष्ट्रीय ग्रामीण कुश्ती प्रतियोगिता में जीता। समालखा और गांव पहुंचने पर उसका भव्य स्वागत किया गया। ग्रामीण उसे कुली जीप में बैंड बाजे के साथ गांव तक ले गए। कांग्रेस नेता कंवर सिंह छौक्कर ने माला पहनाकर उसे आशीर्वाद दिया।
कोच अमृत पहलवान ने बताया कि साहिल दिल्ली के सुल्तानपुरी के अमृत अखाड़ा में अभ्यास करता है। वहीं से वह रांची प्रतियोगिता में भाग लेने गया था। उन्होंने कहा कि ग्रीको रेस्लिंग में साहिल का पहला मुकाबला तमिलनाडु और दूसरा मध्यप्रदेश के पहलवान से हुआ। तीसरे मुकाबले में उसे बाई मिल गया और रजत पदक मिला। उन्होंने कहा कि साहिल प्रतिभावान है। उसने स्टेट और जिला लेवल प्रतियोगिता में भी मेडल जीता है। गरीब परिवार और पिता के नहीं होने के बावजूद भी उसने कुश्ती में भाग्य आजमाना शुरू किया। इस अवसर पर राकेश उर्फ राका, साधुराम, विनोद वाल्मीकि, सुमित लाहोट, राजेंद्र पंट्टीकल्याणा, वकील दयानंद पंवार, दीपक, अर्जुन मौजूद रहे।