1051 केसों का निस्तारण, दो करोड़ से अधिक सेटलमेंट राशि वसूल
जिले की 16 अदालतों में शनिवार को नेशनल लोक अदालत का आयोजन हुआ।
जागरण संवाददाता, पानीपत
जिले की 16 अदालतों में शनिवार को नेशनल लोक अदालत का आयोजन हुआ। कुल 1051 केसों का निस्तारण हुआ। इनमें 675 केस स्थायी लोक अदालत के भी शामिल हैं। कुल दो करोड़ 22 लाख 77 हजार 546 रुपये सेटलमेंट राशि वसूली गई।
जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव और सीजेएम मनोज कुमार राणा ने बताया कि स्थायी लोक अदालत के 675 केसों में से बैंक रिकवरी के 25 और 650 बिजली बिल और मोटर व्हीकल एक्स से संबंधित रहे। इनमें क्रमश: 72 लाख 25 हजार 775 और 29 लाख 54 हजार 11 रुपये वसूले। विभिन्न अदालतों में लंबित चल रहे 376 केसों में एक करोड़ 20 लाख 97 हजार 760 रुपये सेटलमेंट राशि वसूली गई।
जिला सत्र न्यायाधीश मनीषा बतरा ने बताया कि नेशनल लोक अदालत में केसों का निस्तारण भाईचारे के माहौल में होता है। जल्द निपटारा होने से अदालतों का वर्क लोड भी कम हो जाता है। नेशनल लोक अदालत के मुख्य बिदु
-19 केसों में 95.64 लाख दुर्घटना बीमा मुआवजा दिलाया।
-दो श्रमिकों को 4.5 लाख रुपये मुआवजा दिलाया।
-159 ट्रैफिक चालान केसों में 1 लाख 43 हजार 200 रुपये जुर्माना।
-57 दीवानी, 61 बाउंस चेक के केसों का निस्तारण।
-68 क्रिमिनल, आठ वैवाहिक विवादों का समाधान।