युवा देश के भविष्य: प्रेमचंद
जागरण संवाददाता, समालखा पंट्टीकल्याणा स्थित पाइट संस्थान में तीन दिवसीय विज्ञान क्वेस्ट प्रतियोगिता का
जागरण संवाददाता, समालखा
पंट्टीकल्याणा स्थित पाइट संस्थान में तीन दिवसीय विज्ञान क्वेस्ट प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। उत्तराखंड विधानसभा के स्पीकर प्रेमचंद अग्रवाल ने चेयरमैन हरिओम तायल, सदस्य सचिव सुरेश व राकेश तायल के साथ दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की। पहले दिन डीएवी पुंडरी के नरेंद्र व दयाल सिंह स्कूल करनाल के रिषभ ने बाइक और स्कॉलरशिप जीत अपना नाम रोशन किया।
मुख्यातिथि प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि युवा वर्ग देश की शक्ति है। भारत युवाओं का देश है। जिस देश में युवाओं की फौज हो वह कभी किसी चीज में पिछड़ नहीं सकता है। उन्होंने कहा कि देश का विकास विज्ञान पर निर्भर है। विश्व के वही देश विकसित की श्रेणी में हैं जिस देश ने विज्ञान को तवज्जो दी है। उन्होंने विज्ञान के विद्यार्थियों को प्रायोगिक होने को कहा। क्वेस्ट के प्रथम दिन दिल्ली एनसीआर, उत्तरप्रदेश, हरियाणा से करीब 265 स्कूलों के 11वीं व 12वीं के करीब 26 सौ विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी स्कूलों के बच्चों की ऑनलाइन परीक्षा हुई थी जिसमें प्रत्येक से 10-10 विद्यार्थियों का क्वेस्ट के लिए चयन किया गया था। पहले दिन के क्वेस्ट के 12 विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। मंच का संचालन विभागाध्यक्ष प्रियंका सहगल और उनकी टीम ने की।
इस अवसर पर एसके खन्ना, डॉ. बीबी शर्मा, डॉ. एससी गप्ता, जनसम्पर्क अधिकारी ओपी रनोलिया, डॉ. विक्रम बाली, सुनील ढुल, डॉ. योगेन्द्र कटारिया, डॉ. विनय खत्री, डॉ. गौरव गुप्ता, अमित दुबे, दिनेश वर्मा, संदीप कुमार आदि मौजूद रहे।
इन्हें किया पुरस्कृत
नरेन्द्र डीएवी पब्लिक स्कूल पुंडरी एवं रिषभ दयाल सिंह स्कूल, करनाल। द्वितीय स्थान पर रहे कार्तिक गोयल डीएवीएम, सोनीपत एवं वरदान सेठी दयाल सिंह करनाल। तृतीय स्थान पर रहे अनिकेत चौहान सेंट मार्क्स स्कूल दिल्ली एवं सागर मित्तल हिमगिरी स्कूल, सोनीपत। चौथे स्थान पर रहे पारस राठी डीएवी सैंटनरी स्कूल पानीपत एवं विदित आरकेएसडी स्कूल कैथल। पाचवें स्थान पर रहे वंश गर्ग मॉडर्न पब्लिक दिल्ली एवं कपिल सोलंकी जेपीडीएवी स्कूल गन्नौर। छठे स्थान पर रहे ईषा एसडी कन्या स्कूल नरवाना एवं दिपाशु शर्मा सीआरपीएफ. स्कूल नई दिल्ली सहित अन्य छह विद्यार्थियों को इनाम देकर सम्मानित किया गया।