1058 महिलाओ की 46 लाख की किस्त डकार गए पांच अधिकारी, मामला दर्ज
असंध रोड आर्य नगर स्थित मार्गदर्शक फाइनेशियल सर्विसेज लिमिटेड ने 149 समूह मे महिलाओ को ब्यूटी पार्लर, सिलाई सेटर खोलने व अन्य लघु उद्योग लगाने के लिए ऋण दिया।
By Edited By: Published: Thu, 01 Feb 2018 01:35 AM (IST)Updated: Fri, 02 Feb 2018 11:23 AM (IST)
जागरण संवाददाता, पानीपत : असंध रोड आर्य नगर स्थित मार्गदर्शक फाइनेशियल सर्विसेज लिमिटेड ने 149 समूह मे महिलाओ को ब्यूटी पार्लर, सिलाई सेटर खोलने व अन्य लघु उद्योग लगाने के लिए ऋण दिया। इन्ही मे शामिल 1058 महिलाओ की किश्त के 46 लाख 76 हजार 161 रुपये शाखा का प्रबंधक ने चार फील्ड ऑफिसर के साथ मिलकर डकार लिए। ये राशि फर्जी सदस्य बनाकर हड़पी गई है। <ढ्डह्म> मार्गदर्शक फाइनेशियल सर्विसेज लिमिटेड के लखनऊ स्थित मुख्यालय के सहायक उप प्रधान अनूप मित्रा ने एसपी को दी शिकायत मे बताया कि कंपनी का शाखा कार्यालय आर्य नगर मे ईश्वर सिंह पहल के मकान मे है। कंपनी की ओर से 149 समूह मे महिलाओ को लघु उद्योग खोलने के लिए ऋण बांटा था। एक समूह मे आठ से दस महिलाएं हैं। समूह की ओर से 1500 से 2000 रुपये की किश्त देनी होती है। ये राशि फील्ड अफसरो को इकट्ठी कर कपंनी के खाते मे जमा करानी होती है। पानीपत की कंपनी की शाखा के जिला प्रबंधक उलार प्रदेश के आगरा के सुरेद्र सिंह ढाकरे जिला प्रबंधक, आगरा के गांव मुस्तफाबाद दीपक कुमार, सोनीपत के रवि, यमुनानगर के माजरा गांव के कर्म सिंह और हथवाला के रवि ने वर्ष 2015 से जुलाई 2017 तक समूह की करीब 1002 महिलाओ से किश्त ले ली, लेकिन कंपनी के खाते मे जमा नही कराई। थाना मॉडल टाउन प्रभारी नरेद्र कुमार ने बताया कि सुरेद्र ढाकरे, रवि, कर्म सिंह, रवि और दीपक के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करके तलाश शुरू कर दी है। <ढ्डह्म> ऐसे हुआ फर्जीवाडे़ का खुलासा<ढ्डह्म> अनूप मित्रा ने बताया कि सुरेद्र ढाकरे ने दो अपाचे बाइक खरीदी, जबकि उसका वेतन ज्यादा नही था। इसके बाद सुरेद्र सिंह, रवि, कर्म सिंह व रवि ने इस्तीफा दे दिया। इससे उन लोगो पर शक गहरा गया। कंपनी के किश्त के रिकार्ड की जांच की तो फर्जीवाड़े का पता लगा। इन लोगो ने काफी समूह के फर्जी सदस्य बताकर किश्त हजम कर ली। फर्जी सदस्यो की संख्या एक से लेकर तेरह तक भी है। <ढ्डह्म> वर्जन<ढ्डह्म> कंपनी से जुड़े समूह की जरूरतमंद महिलाओ की किश्त की राशि सुरेद्र सिंह व अन्य फील्ड ऑफिसर ने डकार ली है। इन आरोपियो की गिरफ्तारी होनी चाहिए। <ढ्डह्म> हर्ष साहनी, एडवोकेट, मार्गदर्शक फाइनेशियल सर्विसेज लिमिटेड
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें