Move to Jagran APP

किसानों को शपथ दिलाई, पराली नहीं जलाएंगे

संवाद सहयोगी सनौली गांव नवादाआर में किसानों की विशेष पंचायत हुई। पर्यावरण संरक्षण के ि

By JagranEdited By: Published: Fri, 30 Oct 2020 06:33 AM (IST)Updated: Fri, 30 Oct 2020 06:33 AM (IST)
किसानों को शपथ दिलाई, पराली नहीं जलाएंगे
किसानों को शपथ दिलाई, पराली नहीं जलाएंगे

संवाद सहयोगी, सनौली : गांव नवादाआर में किसानों की विशेष पंचायत हुई। पर्यावरण संरक्षण के लिए पहल करते हुए सरपंच नसीम के ससुर अखतर ने किसानों को शपथ दिलाई की न तो पराली जाएंगे और न ही किसी को जलाने देंगे। किसानों ने भी एक ही स्वर में कहा कि पर्यावरण को बचाना जरूरी है। उनके गांव से पराली जलाने की शिकायत नहीं आने देंगे। सामूहिक रूप से नजर रखेंगे। पर्यावरण बचेगा तो हम बचेंगे।

loksabha election banner

अखतर ने कहा कि पराली जलाने से एक तो पर्यावरण प्रदूषित होता है, दूसरी तरफ हमारी जमीन की उपजाऊ क्षमता भी प्रभावित होती है। हम धान के अवशेष को खाद के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं। पराली को बेचकर मुनाफा कमा सकते हैं। जब इतना फायदा है तो पराली को जलाने की जरूरत क्यों है। सभी के सहयोग से ही हम आने वाली पीढ़ी को शुद्ध पर्यावरण दे सकेंगे।

बच्चे भी कहते हैं, गलत है पराली जलाना

किसान इंतजार ने बताया कि उनके बच्चे भी अब कहने लगे हैं कि पराली जलाना गलत है। दैनिक जागरण ने पर्यावरण संरक्षण के लिए बड़ा अभियान चलाया है। इस अभियान से सभी प्रेरित हो रहे हैं। नहीं जलने देंगे पराली

परमेश व नवाब अली ने कहा कि किसी भी सूरत में गांव में पराली नहीं जलने देंगे। वह पर्यावरण को खराब नहीं होने देंगे। पराली जलाने से अपनी ही जमीन खराब होती है। अपनी ही फसल प्रभावित होती है। पराली को बचाकर उससे कमाया जा सकता है। सभी को समझाएंगे

अकबर, जयकुवार, इस्माइल, आशु और तैयब ने कहा कि गांव में जाकर सभी को समझाएंगे। वीरवार को किसानों के साथ पंचायत हुई है। अब खेतों में जाकर बताएंगे कि पराली जलाना कितना खतरनाक है।प्रदूषण हो सकता है। सांस के रोगियों की जान जा सकती है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.