लड़कों में सरस्वती और लड़कियों में अग्रसेन सदन विजेता बना
एसडी विद्या मंदिर सेक्टर 11-12 में दो दिवसीय अंतरसदनीय खो-खो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में छह सदनों के छठी से आठवीं कक्षा के 144 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता दो वर्गाें में कराई गई।
जागरण संवाददाता, पानीपत : एसडी विद्या मंदिर सेक्टर 11-12 में दो दिवसीय अंतरसदनीय खो-खो प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में छह सदनों के छठी से आठवीं कक्षा के 144 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता दो वर्गाें में कराई गई। प्रिसिपल सबिता चौधरी ने विजेता टीमों को पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि खेल की भावना एक दूसरे को टीम भावना से जोड़ती है। इससे बच्चों में अनुशासन भी आता है। बच्चों को प्रतियोगिता में बढ़-चढ़ कर भाग लेना चाहिए। विद्यार्थियों की प्रतिभा निखारती है।
ये रहे परिणाम :
लड़कों के वर्ग का पहला मैच सरस्वती और गंधर्व के बीच खेला गया। सरस्वती सदन ने छह अंक प्राप्त कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। दूसरे मैच में नेहरू ने रमन सदन को दो अंक से हरा कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। तीसरे मैच में सरस्वती ने गीता सदन को हराते हुए फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मैच सरस्वती एवं नेहरू सदन के बीच हुआ। सरस्वती सदन छह अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पाया। नेहरू सदन द्वितीय स्थान पर रहा। अग्रसेन सदन को तीसरा स्थान मिला।
लड़कियों के वर्ग का पहला मैच अग्रसेन और रमन सदन के बीच खेला गया। इसमें अग्रसेन सदन ने सात अंक प्राप्त कर अग्रसेन ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मैच अग्रसेन व गीता सदन के बीच खेला गया। अग्रसेन सदन ने जीत दर्ज कराई। गीता सदन द्वितीय और गंधर्व सदन तृतीय स्थान पर रहा।