Move to Jagran APP

सनातन धर्म संगठन ने जरूरतमंद परिवारों को बांटा राशन

संगठन के अध्यक्ष सूरज पहलवान ने कहा कि सक्षम और जरूरतमंद लोगों को एक ही ईश्वर ने बनाया है। सक्षम समाज असहाय लोगों के लिए आगे आए तो उनकी कुछ पीड़ा कम हो सकती है।

By JagranEdited By: Published: Mon, 13 Aug 2018 06:33 AM (IST)Updated: Mon, 13 Aug 2018 06:33 AM (IST)
सनातन धर्म संगठन ने जरूरतमंद परिवारों को बांटा राशन
सनातन धर्म संगठन ने जरूरतमंद परिवारों को बांटा राशन

जागरण संवाददाता, पानीपत : नर सेवा ही नारायण सेवा के संदेश को साकार करते हुए श्री सनातन धर्म संगठन ने श्री प्रेम मंदिर में 635 जरूरतमंद परिवारों को निशुल्क राशन प्रदान किया। मुख्य अतिथि कैलाश लूथरा, सौरभ लूथरा और बृज भूषण नागपाल ने सामग्री का वितरण किया।

loksabha election banner

संगठन के अध्यक्ष सूरज पहलवान ने कहा कि सक्षम और जरूरतमंद लोगों को एक ही ईश्वर ने बनाया है। सक्षम समाज असहाय लोगों के लिए आगे आए तो उनकी कुछ पीड़ा कम हो सकती है। चंद्रभान वर्मा ने सभी आगंतुकों का आभार प्रकट किया। युधिष्ठिर लाल शर्मा ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों को स्वतंत्रता दिवस और रक्षा बंधन पर्व की शुभकामनाएं दी।

इस मौके पर योगेश शर्मा, तीर्थ दास सेठी, सुनील मिगलानी, मदन लाल डुडेजा, दयानंद खुंगर, वेद प्रकाश शर्मा, सतनाम दास मिगलानी, डॉ. सुरेंद्र पुष्करणा, रमेश राजपाल, गौतम दुआ, अनिल अरोड़ा, सत्यम आहुजा और गौरव पाहवा मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.