Move to Jagran APP

जज्बे को सलाम, फौजियों को बना रहे हैं कुश्ती चैंपियन

महेंद्र सिंह आर्मी में पुणो और पट्टीकल्याणा गांव के अमित छोक्कर बरेली में जाट रेजीमेंट में बतौर कोच पहलवानों को दे रहे ट्रेनिंग।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Wed, 10 Jun 2020 05:08 PM (IST)Updated: Wed, 10 Jun 2020 05:08 PM (IST)
जज्बे को सलाम, फौजियों को बना रहे हैं कुश्ती चैंपियन

पानीपत, [विजय गाहल्याण]। कुश्ती में हरियाणा के पहलवानों का डंका बजता है। अब हमारे पहलवानों को सर्विस स्पोट्र्स कंट्रोल बोर्ड के पहलवान टक्कर देंगे। इन पहलवानों को हमारे ही जिले के कोच तैयार कर रहे हैं।

loksabha election banner

लोहारी गांव के अंतरराष्ट्रीय पहलवान सूबेदार महेंद्र सिंह आर्मी बतौर कोच स्पोर्ट्स इंस्टीट्यूट पुणो में 100 पहलवानों को कोचिंग दे रहे हैं। इसमें अंडर-15,17, 20, 23 और सीनियर वर्ग के 80 पहलवान हरियाणा के ही हैं। इसी तरह से अंतरराष्ट्रीय पहलवान व कोच पट्टीकल्याणा गांव के सूबेदार अमित छोक्कर आर्मी की जाट रेजीमेंट बरेली में अंडर 11 से 14 साल के 28 पहलवानों को तकनीक रूप से कुशल बना रहे हैं।

 

नेशनल में होते हैं तिकोणीय मुकाबले

नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप में रेलवे, सर्विस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड और हरियाणा के पहलवानों में तिकोणीय मुकाबले होते हैं। टीम चाहे जो भी उनमें हरियाणा के पहलवानों का दबदबा रहता है। रेलवे की ओर से हरियाणा के पहलवान बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक, सुमित मलिक और सत्यव्रत कादियान दम दिखाते हैं। हरियाणा की ओर पहलवान रवि दहिया और पूजा ढांडा नामचीन पहलवान हैं।

शारीरिक-तकनीक रूप से मजबूत

सूबेदार महेंद्र सिंह ने बताया कि वे 2003 से पहले हरियाणा की ओर से कुश्ती प्रतियोगिताओं में खेला है। 2003 से 2012 तक कुश्ती चैंपियनशिप में आर्मी का प्रतिनिधित्व किया। हरियाणा के पहलवान शारीरिक व तकनीक रूप से मजबूत हैं। उसे प्रदेश के पहलवानों की खूबी व कमजोरी का पता है। इसी के आधार पर वे आर्मी के पहलवानों को ट्रेनिंग दे रहा है।

ये हैं अमित की उपलब्धियां

वर्ष 2008 में नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक।

2009 में आर्मी कुश्ती चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक।

2010 से 2012 में सर्विस गेम्स में स्वर्ण, कांस्य और रजत पदक।

2012 से 2013 में नेशनल कुश्ती प्रतियोगिता में स्वर्ण, रजत और तीन कांस्य पदक।

महेंद्र को अखाड़े में मिली सफलता

वर्ष 1997 में दिल्ली में हुई वर्ल्ड कैडेट कुश्ती चैंपियनशिप में शिरकत की।

2002 में भारत कुमार का खिताब जीता।

2003 में ओपन सीनियर नेशनल में स्वर्ण पदक जीता।

सीनियर नेशनल में आठ पदक जीते। इसमें चार स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य पदक शामिल हैं।

2019 में विश्व वेटरन कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता।

पानीपत की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.