Move to Jagran APP

आरटीआइ कार्यकर्ता कपूर को जान से मारने की धमकी

पुलिस ने आरटीआइ कार्यकर्ता पीपी कपूर की शिकायत पर रमेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। कपूर का आरोप है कि आरोपित ने उसे जान से मारने की धमकी दी।

By JagranEdited By: Published: Fri, 05 Mar 2021 08:38 PM (IST)Updated: Fri, 05 Mar 2021 08:38 PM (IST)
आरटीआइ कार्यकर्ता कपूर को जान से मारने की धमकी

जासं, समालखा : पुलिस ने आरटीआइ कार्यकर्ता पीपी कपूर की शिकायत पर रमेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। कपूर का आरोप है कि आरोपित ने दफ्तर में घुसकर सरेआम उसे जान से मारने की धमकी दी। गाली-गलौज की। झूठे आरोप लगाकर सामाजिक प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाया। उन्होंने पुलिस से जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई है। वारदात वीरवार सुबह की है।

loksabha election banner

कपूर ने बताया कि उनका जीटी रोड पर बंसल फाउंड्री के सामने दफ्तर है। वह 11 बजे के करीब दफ्तर में काम कर रहे थे। उसी समय बुजुर्ग आरोपित शीशे के दरवाजे को खोल कर अंदर घुसा। सभी के सामने गाली-गलौज करने लगा। मजदूरों से रुपये वसूल कर घर भरने का आरोप लगाया। लव जिहाद की आरटीआइ से पर्दाफाश पर खैर नहीं रहने की बात कही। कपूर ने बताया कि आरोपित की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। आरोपित ने पहले भी एक बार उनके साथ गाली गलौज किया था, बुजुर्ग होने से उन्होंने माफ कर दिया था।

चौकी प्रभारी हरिराम ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। अभी तक आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हुई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.