Move to Jagran APP

जींद में दर्दनाक हादसा, घर की छत ढही, डेढ साल के मासूम की मौत, मां गंभीर

जींद के उचाना में दर्दनाक हादसा हुआ। अचाकन छत ढहने की वजह से एक डेढ़ साल के मासूम की मौत हो गई। जबकि मां गंभीर रूप से घायल हो गई। उचाना के वार्ड एक में रात को ये हादसा हुआ।

By Anurag ShuklaEdited By: Published: Thu, 03 Jun 2021 05:27 PM (IST)Updated: Thu, 03 Jun 2021 05:27 PM (IST)
जींद में दर्दनाक हादसा, घर की छत ढही, डेढ साल के मासूम की मौत, मां गंभीर
जींद में छत गिरने की वजह से बच्‍चे की मौत।

जींद, जेएनएन। जींद के उचाना में दर्दनाक हादसे की वजह से चीख पुकार मच गई। रात में सोते समय एक घर की छत गिर गई। छत के मलबे के नीचे दबने से एक डेढ़ साल के मासूम की मौत हो गई।

loksabha election banner

उचाना के वार्ड एक में ये हादसा हुआ। बुधवार रात मकान की छत गिर गई। इसके नीचे दबने से डेढ़ साल के मासूम की मौत हो गई और उसकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। गंभीर रूप से घायल महिला को पीजीआई रेफर किया गया है।

वार्ड एक में रहने वाले जगदीश जांगड़ा के बेटे नवीन ने बताया कि उसकी बहन पूजा कैथल जिले के गांव मटौर में विवाहित है। कई दिन पहले उसकी बहन पूजा और भांजा डेढ़ वर्षीय आयुष यहां रहने के लिए आए हुए थे। रात को पूजा आैर आयुष मकान में बने एक कमरे में सो रहे थे तो दूसरे कमरे में उसकी मां और पिता सो रहे थे। रात करीब 12 बजे धड़ाम की आवाज के साथ मकान की छत गिर गई। छत गिरने से पूजा और आयुष इसके नीचे दब गए। छत गिरने की आवाज के साथ ही परिवार के लोग तथा पड़ोसी उठकर आए।

पूजा और आयुष के छत के नीचे दबे होने की बात सुनते ही वहां हाहाकार मच गया। लोगों ने मिलकर मलबा हटाया और पूजा तथा आयुष को निकाला। दोनों को उचाना के नागरिक अस्पताल में लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने आयुष को मृत घोषित कर दिया। पूजा की गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। दिन भर आस-पड़ोस में गमगीन माहौल रहा। हर किसी की आंखें नम हो रही थी। डेढ़ साल का मासूम आयुष, जिसे अभी पूरी दुनिया देखनी थी, वह मौत के आगोश में समा गया। उचाना पुलिस थान चौकी इंचार्ज राजेंद्र सिंह ने बताया कि घटना इतेफाकिया हुई है। मृतक आयुष के मामा नवीन के बयान पर 174 के तहत कार्रवाई की गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.