Roadways ने साबित किया, वो है Haryana की शान, घर-घर मदद करने पहुंचेंगी बसें
हरियाणा रोडवेज बसों ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वो प्रदेश की शान हैं। अब लोगों की मदद के लिए घर-घर बसें जाएंगी।
पानीपत/अंबाला, [सुरेश सैनी]। हरियाणा शक्ति कही जाने वाली रोडवेज ने साबित कर दिया कि वो प्रदेश की शान है। वो रोड पर ही नहीं बल्कि संकट की घड़ी में लोगों के घर-घर तक पहुंच सकती हैं। रोडवेज महकमे भाग ने इसके लिए अपनी कमर कस ली है।
रोडवेज विभाग ने 9 पिंक बसों को खाद्य सामग्री बांटने के लिए लगाया है, वहीं इन बसों पर 2 शिफ्टों में 36 चालक परिचालक इमरजेंसी ड्यूटी देंगे। यह शि$फ्ट भी सुबह छह से दोपहर दो बजे तक, उसके बाद दोपहर से दो बजे से रात के साढ़े आठ बजे तक होगी। उधर, कर्मचारियों ने इमरजेंसी ड्यूटी लगाए जाने पर खुद पर गर्व महसूस किया है। उनका कहना है वह इस ड्यूटी को पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निभाएंगे।
सैनिटाइजर भी किया जाएगा सप्लाई
बसों में खाद्य सामग्री जैसे बिस्कुट, ब्रेड व रोटी आदि सामान के अलावा मास्क व सैनिटाइजर को भी सप्लाई किया जाएगा। मास्क वे सैनिटाइजर को स्वास्थ्य विभाग तथा खाद्य सामग्री फूड एंड सप्लाई विभाग की तरफ से भेजी जाएगी। जिन बसों मैं यह सामग्री भेजी जाएगी उन बसों को शेड्यूल के अनुसार अलग-अलग एरिया में भेजा जा रहा है।
इन कर्मचारियों की लगाई इमरजेंसी ड्यूटी
इस दौरान परिचालक अमित कुमार, अनिल कुमार, अनिल कुमार, संजीव कुमार, राकेश कुमार, हरी लाल, अनिल कुमार, सुनील कुमार, शिव कुमार कथा चालक सतनाम सिंह, ज्ञानचंद, गुरपाल सिंह, नरेंद्र ङ्क्षसह, मनोज कुमार, हरनीत सिंह, सुखदेव सिंह, मनजीत सिंह व सुखविंदर यह पहली शिफ्ट में ड्यूटी देंगे।
व्हाट्सएप ग्रुप पर देना होगा अपडेट
इमरजेंसी ड्यूटी के दौरान जिन कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, उनके लिए एक स्पेशल व्हाट्सएप ग्रुप बना गया है। इस दौरान कर्मचारियों को फील्ड में उतरकर अपना अपडेट भी देना होगा साथ ही लोगों को कोरोना वायरस से बचाव के बारे में जागरूक करना होगा।
फिलहाल इमरजेंसी ड्यूटी के लिए 9 ङ्क्षपक बसों को लगाया गया है। यह बसें जिला में अलग-अलग एरिया में जाएगी जिनमें खाद्य सामग्री के अलावा मास्क व सैनिटाइजर को लोड किया गया है। जहां जहां जरूरत है वहां इन बसों में भरकर भेजा जा रहा है। इस दौरान दो शिफ्टों में कर्मचारी लगाए गए हैं।
- गौरी मिड्डा, महाप्रबंधक।