विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 26, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

सप्लाई चेन से जोड़े रखें उपभोक्ताओं को

By JagranEdited By:
Published: Sun, 26 Mar 2017 03:28 AM (IST)

जागरण संवाददाता, पानीपत : शहरीकरण तेजी से हो रहा है। खर्च करने की क्षमता बढ़ रही है। ि

सप्लाई चेन से जोड़े रखें उपभोक्ताओं को
सप्लाई चेन से जोड़े रखें उपभोक्ताओं को

जागरण संवाददाता, पानीपत : शहरीकरण तेजी से हो रहा है। खर्च करने की क्षमता बढ़ रही है। रिटेल मार्केट में उपभोक्ता खर्च करने आते हैं। ऐसे में टेक्नोलॉजी के साथ स्वयं को अपडेट रख कर मजबूत सप्लाई चेन से उपभोक्ताओं से जुड़े रह सकते हैं। सेक्टर 25 स्थित होटल डेज में शनिवार को दैनिक जागरण की तरफ से आयोजित रिटेल गुरु संवाद कार्यक्रम में शिरकत करने आए व्यापारियों को ये टिप्स दिए गए।

कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर 1:30 बजे किया गया। सर्वप्रथम स्क्रीन पर ऑडियो विजुअल दिखा कर रिटेलरों को इस मार्केट की चुनौतियों से अवगत कराया गया। रिटेल व्यापार की संभावनाओं को डेवलप करने के तरीके बताए गए। मध्यम वर्गीय को सबसे बड़ा उपभोक्ता बता कर उपलब्ध स्त्रोत से बिजनेस अपग्रेड करने की बात कही। व्यापारियों से कहा गया कि किसी उत्पाद का ब्रांड कमाने में 20-25 वर्ष लग जाते हैं। वो मार्केट में तभी बना रहेगा जब मॉडर्न टेक्नोलॉजी अपना कर अपडेट करते रहेंगे। रिटेल गुरु ताजदार अमान ने कहा कि लगातार विज्ञापन व कम्यूनिकेशन के माध्यम से उपभोक्ताओं में विश्वास बनाए रखें। रिटेलर अर्थव्यवस्था में अहम हिस्सा है।