नैनो टेक्नोलॉजी में शोध करें विद्यार्थी : डॉ. अजय
जागरण संवाददाता, पानीपत : नैनो टेक्नोलॉजी में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं। भौतिकी के वि
जागरण संवाददाता, पानीपत : नैनो टेक्नोलॉजी में रोजगार की अपार संभावनाएं हैं। भौतिकी के विद्यार्थी इस क्षेत्र में शोध कर नई खोज करें। आर्य पीजी कॉलेज में शुक्रवार को इटेलेक्चुअल्स सोसाइटी फॉर सोशियो-टेक्नो वेलफेयर के सहयोग से नेशनल कांफ्रेंस में यह बात डीआरडीओ देहरादून से आए मुख्य वक्ता डॉ. अजय कुमार ने कही।
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में वैज्ञानिक प्रगति में नैनो टेक्नोलॉजी का योगदान काफी अहम रहेगा। यह युग सिलिकॉन युग के नाम से जाना जाएगा। आइआरडीई देहरादून से वैज्ञानिक संजय कुमार मिश्रा ने लेजर टैक्नोलॉजी के बारे में कहा कि इसका प्रयोग मानव के दैनिक जीवन में अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने विज्ञान की चुनौती एवं उपलब्धिया विषय पर विचार रखे।
उन्होंने कहा कि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के संदर्भ में 21वीं सदी बहुत महत्वपूर्ण है। हालाकि विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अनेक चुनौतिया हमारे सामने है, लेकिन इसके बावजूद हमारा देश निरतर तरक्की की राह पर अग्रसर है। साथ ही उन्होंने वैज्ञानिक प्रगति में सौर ऊर्जा के महत्व पर भी विस्तार पूर्वक चर्चा की। इसे विकास की धुरी बताया।
200 से ज्यादा शोध पत्र प्रस्तुत
रिसेंट डेवलपमेंट इन साइंस एंड टेक्नोलॉजी इन मॅाडर्न ईरा विषय पर आयोजित इस काफ्रेंस में देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों व महाविद्यालयों से लगभग 200 से ज्यादा प्राध्यापक व शोधार्थियों ने अपने शोध पत्र प्रस्तुत किए। काफ्रेंस में मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय प्रबंधन समिति के प्रधान रविंद्र गुप्ता ने शिरकत की। विज्ञान के क्षेत्र की चुनौतियों एवं संभावनाओं पर प्रकाश डाला। महाविद्यालय प्रबंधक समिति के वरिष्ठ सदस्य वीरेद्र शिगला, पीयूष आर्य, प्राचार्य डॉ.जगदीश गुप्ता और काफ्रेंस के संयोजक एवं भौतिकी विभाग के अध्यक्ष डॉ. अजय गर्ग व प्राध्यापिका शिखा गर्ग ने शोधार्थियों का स्वागत किया। मंच संचालन डॉ. सोनिया सोनी ने किया।
विज्ञान का महत्वपूर्ण योगदान
प्रोफेसर डॉ. श्याम कुमार ने कहा कि आधारभूत विज्ञान का हमारे जीवन में महत्वपूर्ण योगदान है। मेहमानों को महाविद्यालय की ओर से स्मृति चिह्न भेंट किया गया। प्राध्यापिका शिखा गर्ग ने काफ्रेंस की रिपोर्ट पढ़कर सुनाई।
पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता
भौतिकी विभाग द्वारा आयोजित पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में महाविद्यालय के 150 से ज्यादा विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। क्लीन इडिया ग्रीन इडिया, वैश्विक तापमान, महिला सशक्तिकरण, ई-वेस्ट मैनेजमेंट व आर्टिफिशियल इटेलिजेंस विषयों पर पोस्टर तैयार किए। महिला सशक्तिकरण में बीएससी ततीय वर्ष की अस्मिता व साधना , ई-वेस्ट मैनेजमेंट में रूपिंद्र व सुगंध, आर्टिफिशियल इटेलिजेंस में शभो व हरप्रीत ने पुरस्कार प्राप्त किया। निर्णायक मंडल में प्रो.रीतु महाजन ने अहम भूमिका निभाई। पेपर प्रस्तुति में राशि गुप्ता, सलोनी गोयल, रवि कुमार,ललित व बबिता को सम्मानित किया गया।