यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 13, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
घंटों चलेगा मरम्मत कार्य, दर्जनों फीडरों पर बंद रहेगी बिजली सप्लाई
बिजली निगम की ओर से रविवार को सर्कल के अंतर्गत आने वाले आधा दर्जन से ज्यादा सब स्टेशन से चलने ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, पानीपत : बिजली निगम की ओर से रविवार को सर्कल के अंतर्गत आने वाले आधा दर्जन से ज्यादा सब स्टेशन से चलने वाले दर्जनों फीडरों पर घंटों बिजली सप्लाई प्रभावित रहेगी। कारण, किसी पर मरम्मत कार्य होगा तो किसी पर नए फीडर का काम होगा। साथ ही कई जगहों पर टीम चेकिग करेगी। आज इन फीडरों पर रहेंगे कट
--220 केवी सब स्टेशन समालखा से चलने वाले 33 केवी सब स्टेशन मनाना की सप्लाई सुबह 10 से साढ़े दस व शाम को चर से साढ़े चार बजे तक बंद रहेगी। इससे 11 केवी फीडर मनाना आरडीएस, विनायक इंडिपेंडेंट, मनाना वन, एक, दो व चार एपी एरिया प्रभावित होगा।
--220 केवी सब स्टेशन समालखा से चलने वाले 33 केवी सब स्टेशन 11 केवी फीडर पट्टीकल्याणा एपी, चुलकाना एपी व लाइनपार समालखा सिटी की सप्लाई सुबह 10 बजे से साढ़े दस व शाम चार से साढ़े चार बजे तक बंद रहेगी।
--220 केवी सब स्टेशन समालखा से चलने वाले 33 केवी सब स्टेशन छदिया की सप्लाई सुबह 10 से शाम चार बजे तक बंद रहेगी। इससे 11 केवी फीडर किवाना एपी, खादर वन व टू एपी, बांगर वन व टू एपी, किवाना व चुलकाना आरडीएस एरिया प्रभावित होगा।
--132 केवी सब स्टेशन मतलौडा से चलने वाले 11 केवी फीडर अलुपुर एपी वन व टू, अलुपुर आरडीएस, लोहारी एपी, लोहारी आरडीएस, भंडारी एपी व चैरी एरिया प्रभावित होगा।
--33 केवी सब स्टेशन नारायणा से चलने वाले 11 केवी फीडर नारायणा व ढोडपुर आरडीएस, नारायणा एपी वन व टू, मनाना एपी वन व टू, गवालड़ा एपी वन व टू, एमआइटीसी एपी वन व टू की सप्लाई सुबह 10 से शाम चार बजे तक बंद रहेगी।
--33 केवी सब स्टेशन उरलाना से चलने वाले 11 केवी फीडर दरियापुर एपी वन व टू, दरियापुर आरडीएस, उरलाना खादर एपी, अटावला एपी, अदियाना एपी की सप्लाई सुबह 10 से शाम चार बजे तक प्रभावित रहेगी।
--33 केवी सब स्टेशन मछरौली से चलने वाले 11 केवी फीडर झट्टीपुर एपी, जीटी रोड इंडस्ट्री, मछरौली डीएस व मछरौली एपी की सप्लाई सुबह 10 से शाम पांच बजे तक बंद रहेगी।
