Move to Jagran APP

राहत भरी खबर, यमुनानगर में 43 जमातियों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव, नहीं एक भी केस

यमुनानगर में अब तक 93 सैंपलों में से 86 की रिपोर्ट निगेटिव मिली है। अभी छह संदिग्ध लोगों की रिपोर्ट पेंडिंग हैं। इनमें से एक जमाती भी है।

By Manoj KumarEdited By: Published: Thu, 09 Apr 2020 10:52 AM (IST)Updated: Thu, 09 Apr 2020 10:52 AM (IST)
राहत भरी खबर, यमुनानगर में 43 जमातियों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव, नहीं एक भी केस
राहत भरी खबर, यमुनानगर में 43 जमातियों की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव, नहीं एक भी केस

यमुनानगर, जेएनएन। यमुनानगर व प्रदेशभर के लिए राहत की खबर है। अभी तक जिले में कोई भी केस पॉजिटिव नहीं मिला है। अब तक 93 सैंपलों में से 86 की रिपोर्ट निगेटिव मिली है। अभी छह संदिग्ध लोगों की रिपोर्ट पेंडिंग हैं। इनमें से एक जमाती भी है। इसके बावजूद भी विभाग अलर्ट है। जिन संदिग्धों की रिपोर्ट निगेटिव मिली है, उन्हें भी क्वारंटाइन किया गया है। 14 दिनों के लिए परिवार से अलग रखा जा रहा है।

loksabha election banner

निजामुद्दीन से लौटे 33 जमातियों को भी अलग रखा गया है। वहीं अब तक संदिग्धों में बुजुर्ग ही मिल रहे थे, लेकिन अब एक संदिग्ध केस 26 साल के युवक का भी आया है। उसे खांसी व बुखार की शिकायत थी। स्वास्थ्य विभाग ने उसे पहले ईएसआइ अस्पताल में बने कोविड अस्पताल में एडमिट किया। परिवार को भी उससे दूर रखा गया है। उसके परिवार के सदस्यों पर भी निगरानी रखी जा रही है।

आसपास के जिलों व पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में कोरोना वायरस के पॉजिटिव केस मिलने लगे हैं। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ओर अलर्ट हो गया है। हालांकि अभी तक जिले में कोई केस पॉजिटिव नहीं मिला है। लगातार क्वारंटाइन किए गए लोगों पर निगरानी रखी जा रही है। जमातियों पर विशेष तौर पर प्रशासन की नजर है। जिले में अब तक 242 जमाती चिह्नित हुए हैं। इनमें से 101 दूसरे राज्यों से यहां पर आए थे, जबकि 141 जमाती दूसरी जगहों से आए हुए थे। इनमें से निजामुद्दीन से आए 23 जमाती हरियाणा इंजीनियङ्क्षरग कॉलेज व 12 जमातियों को छछरौली के सामुदायिक अस्पताल में रखा गया है।

43 संदिग्ध जमातियों की भेजी गई रिपोर्ट

जिले से 43 संदिग्ध जमातियों की रिपोर्ट भेजी गई थी। इनमें से 42 की रिपोर्ट निगेटिव मिली है। एक अन्य जमाती की रिपोर्ट अभी पेंङ्क्षडग है। सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया ने बताया कि 89 रिपोर्ट निगेटिव हैं। 5 रिपोर्ट पेंङ्क्षडग है। अब तक 1528 व्यक्तियों को होम क्वारंटाइन किया गया था। इनमें से 786 का 28 दिनों का क्वारंटाइन समय पूरा हो चुका है। वह स्वस्थ हैं।

जमातियों के संपर्क में आने वालों पर भी निगरानी

भले ही जमातियों की रिपोर्ट निगेटिव आई है, लेकिन इन जमातियों को अभी क्वारंटाइन में रखा गया है। साथ ही एहतियात के तौर पर उन लोगों का भी पता लगाया जा रहा है, जो इनके संपर्क में आए हैं। हालांकि अभी तक कोई भी ऐसा व्यक्ति नहीं मिला।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.