पढि़ए पानीपत जिले में अपराध की संक्षिप्त खबरें
पीड़ित महिला के बेटे को भी पीटा और मोबाइल छीनकर फेंक दिया। पीड़ित 54 वर्षीय महिला ने पुलिस को शिकायत दी कि 15 अप्रैल को वह गांव में प्लॉट में घीया की बेल में पानी दे रही था।
छेड़खानी कर महिला को पीटा, गोली मारने की दी धमकी
जासं, पानीपत : सेक्टर-17 थाना क्षेत्र के एक गांव में घीया की बेल उखाड़ने से मना करने पर व्यक्ति ने छेड़खानी कर महिला के साथ मारपीट की। पीड़ित महिला के बेटे को भी पीटा और मोबाइल छीनकर फेंक दिया। पीड़ित 54 वर्षीय महिला ने पुलिस को शिकायत दी कि 15 अप्रैल को वह गांव में प्लॉट में घीया की बेल में पानी दे रही था। साथ में उसका बेटा खड़ा था। तभी गांव का सलीम आया और बेल उखाड़ने लगा। उसने विरोध किया तो आरोपितों ने छेड़खानी कर मारपीट की और कपड़े फाड़ दिए। वीडियो बनाने का प्रयास किया तो आरोपितों ने बेटे को पीटा और मोबाइल छीन कर दूर फेंक दिया। आरोपितों ने उन्हें धमकी दी कि प्लॉट में दोबारा दिखाई दिए तो परिवार को गोली मार देगा। झगड़े की वजह से वह प्लॉट में बेहोश हो गई थी। बेटा उसे घर लेकर आया। आरोपित ने उनका व परिवार को जीना मुहाल कर रखा है। सेक्टर 13-17 थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।
बंद फैक्ट्री के कार्यालय से लैपटॉप चोरी
जासं, पानीपत : सेक्टर 11-12 के राहुल बंसल ने पुलिस को शिकायत दी कि कुटानी रोड काबुली बाग के पास उनकी केमिकल की फैक्ट्री है। लॉकडाउन के कारण फैक्ट्री बंद थी और उनकी बेटी भी बीमार थी।16 मई को वह फैक्ट्री गया तो कार्यालय का शीशा टूटा हुआ था। सामान बिखरा पड़ा था। लैपटॉप चोरी कर लिया गया था। चोरों ने रेकी कर वारदात की है। किला थाना पुलिस ने मामला दर्ज करके चोरों की तलाश शुरू कर दी है। चोर शहर में बंद फैक्ट्रियों को निशाना बना रहे हैं।
बंद फैक्ट्री से जनरेटर का सामान चोरी
जासं, पानीपत : हरिबाग कालोनी के सतीश कुमार अनेजा ने पुलिस को शिकायत दी कि पुरेवाल कालोनी में उनकी फैक्ट्री है। 16 मई की रात को बदमाश खिड़की के रास्ते फैक्ट्री में घुसे और जनरेटर का सामान चोरी कर भाग गए। पुराना औद्योगिक थाना पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।